फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   attempt to kill youths who arrived to help girl after seeing message on Instagram in chhattisgarh bhilai

Chhattisgarh:लड़की के इंस्टाग्राम से मैसेज आया-Need Your Help, बचाने पहुंचे तो साथियों संग चाकू से किया हमला

Mon, 26 Sep 2022 07:50 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिलाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिलाई Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Mon, 26 Sep 2022 07:50 PM IST
सार

एक आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है। आरोपियों में एक पुलिसकर्मी का भी बेटा बताया जा रहा है।

विज्ञापन
attempt to kill youths who arrived to help girl after seeing message on Instagram in chhattisgarh bhilai
आरोपियों के हमले में घायल युवक - फोटो : फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के भिलाई में इंस्टाग्राम पर मदद का मैसेज देख लड़की को बचाने जाना दो लड़कों को भारी पड़ गया। जिस लड़की को बचाने के लिए पहुंचे थे, उसी ने ही अपने चार अन्य साथियों के साथ मिलकर दोनों युवकों पर लात-घूंसों चाकू और अन्य धारदार चीजों से हमला करवा दिया। दोनों युवकों के अन्य दोस्त मौके पर पहुंचे तो आरोपी भाग निकले। फिलहाल युवकों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला भट्टी थाना क्षेत्र का है। 
विज्ञापन


देर रात मदद के लिए पहुंचे थे युवक
जानकारी के मुताबिक, मरौदा सेक्टर निवासी सौरभ चंद्राकर के इंस्टाग्राम पर सारा नामकी लड़की की आईडी से 24 सितंबर की रात करीब 10 बजे मैसेज आया। इस मैसेज में लड़की ने I Need Your Help लिखा था। इसे पढ़कर सौरभ ने सारा को कॉल किया। कुछ देर दोनों के बीच बात हुई। फिर  सौरभ ने अपने दोस्त शुभम साहू से कहा कि ओवर ब्रिज, सेक्टर-3 जाना है। वहां एक लड़की मदद की जरूरत है। इसके बाद दोनों कार से बताए गए पते पर रात करीब एक बजे पहुंच गए। 
विज्ञापन


गालियां देते हुए ओवर ब्रिज से धकेलने का किया प्रयास
वहां लड़की के साथ ही चार लड़के मौजूद थे। दोनों के पहुंचते ही लड़की कार के पास आई तो सौरभ ने उतरकर उससे बात करना शुरू कर दिया। शुभम ने पुलिस को बताया कि इसी दौरान चारों लड़कों ने हाथ-घूंसों, बीयर की टूटी बोतल और चाकू से सौरभ पर हमला कर दिया। यह देखकर वह कार से उतरा और बीच बचाव करने लगा। आरोप है कि इस पर लड़कों ने उसे गालियां देते हुए ओवर ब्रिज से नीचे धकेलने की कोशिश की। साथ ही लड़की से कहा कि अपने कपड़े फाड़ दे। दोनों पर केस करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


युवकों के दोस्त पहुंचे तो भाग निकले आरोपी
इस बीच मौका पाकर शुभम ने अपने अन्य दोस्त शिवम यादव को कॉल किया तो वह अक्षय साहू वहां पहुंच गए। यह देखकर लड़की बोली कि चलो विशाल यहां से चलते हैं। इसके बाद सभी आरोपी वहां से भाग निकले। मारपीट के चलते सौरभ के कान के ऊपर गंभीर चोट आई है। उसके खून बह रहा था। साथ ही शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें आई हैं। वहीं शुभम के भी कान, हाथ-पैर में चोट लगी है। 


लड़की सहित तीन पकड़े गए
पुलिस ने इस मामले में सोमवार शाम को जूही अपार्टमेंट, तालपुरी निवासी आरोपी लड़की सारा, पुलिस लाइन सेक्टर-3 निवासी खुशहाल मरकाम उर्फ मुन्ना और एक नाबालिग को पकड़ा है। मामले में पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed