फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Attempt to convert religion on pretext of treatment, police took action against six people in Raipur

Raipur: इलाज के बहाने धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश, महिला की शिकायत पर पुलिस ने की कार्रवाई, छह पर अपराध दर्ज

Sun, 05 Oct 2025 12:00 PM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Lalit Kumar Singh Updated Sun, 05 Oct 2025 12:00 PM IST
सार

राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में धर्म परिवर्तन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। परशुराम नगर में एक महिला की शिकायत पर पुलिस ने दो महिलाओं सहित छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
Attempt to convert religion on pretext of treatment, police took action against six people in Raipur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी रायपुर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में धर्म परिवर्तन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। परशुराम नगर में एक महिला की शिकायत पर पुलिस ने दो महिलाओं सहित छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि उसकी बहू का इलाज कराने के नाम पर कुछ लोगों ने उसका मानसिक दबाव बनाकर धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश की।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता बालका राजपूत (पुरैना निवासी) ने बताया कि तीन माह पहले उसकी भांजा बहू रितु की तबीयत खराब हो गई थी। उपचार के बहाने उसे मायाराम नामक व्यक्ति के पास ले जाया गया। आरोप है कि मायाराम और उसके सहयोगियों ने मुफ्त इलाज का लालच देकर रितु को ईसाई धर्म अपनाने के लिए राजी करने की कोशिश की।
विज्ञापन


जिन लोगों पर कार्रवाई
पुलिस ने इस मामले में मायाराम, किशोर सेनापति, चौधरी बेसरा, आशीष नाग, सिकंदर सिंह, गायत्री यादव और प्रफुल्ला पंका के खिलाफ जबरन धर्म परिवर्तन कराने का अपराध दर्ज किया है। बालका राजपूत ने बताया कि रितु को शुक्रवार को जबरन धर्म परिवर्तन कराने ले जाया गया था। इसकी जानकारी मिलने पर उन्होंने क्षेत्र के बजरंग दल कार्यकर्ताओं को सूचना दी। इसके बाद कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और वहां विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की कार्रवाई
हंगामे की स्थिति बनते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed