{"_id":"695a57583489d35ed400f529","slug":"attacked-with-a-knife-for-not-paying-for-liquor-absconding-accused-toran-chandrakar-arrested-in-raipur-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur Crime News: शराब के लिए पैसे न देने पर चाकू से हमला, फरार आरोपी तोरण चन्द्राकर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur Crime News: शराब के लिए पैसे न देने पर चाकू से हमला, फरार आरोपी तोरण चन्द्राकर गिरफ्तार
Sun, 04 Jan 2026 05:37 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sun, 04 Jan 2026 05:37 PM IST
सार
रायपुर में शराब पीने के लिए पैसे मांगने और इनकार करने पर चाकू से वार कर युवक को घायल करने वाले फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई थाना धरसींवा अंतर्गत चौकी सिलतरा पुलिस द्वारा की गई।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रायपुर में शराब पीने के लिए पैसे मांगने और इनकार करने पर चाकू से वार कर युवक को घायल करने वाले फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई थाना धरसींवा अंतर्गत चौकी सिलतरा पुलिस द्वारा की गई।
पुलिस के अनुसार प्रार्थी सागर निषाद ने धरसींवा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 26 नवंबर 2025 को दोपहर करीब 12 बजे वह अपने दोस्तों के साथ ग्राम धनेली स्थित शीतला तालाब नहाने गया था। इसी दौरान तोरण चन्द्राकर और देवेन्द्र एक्टिवा वाहन से वहां पहुंचे और शराब पीने के लिए उससे पैसे की मांग करने लगे। पैसे देने से इनकार करने पर दोनों आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्कों से मारपीट की और नुकीली वस्तु से हमला कर उसे घायल कर दिया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर दोनों फरार हो गए।
मामले में थाना धरसींवा में अपराध क्रमांक 596/25 के तहत भारतीय न्याय संहिता और आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज किया गया था। घटना के बाद पुलिस ने पहले आरोपी देवेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि मुख्य आरोपी तोरण चन्द्राकर लगातार फरार चल रहा था।
विज्ञापन
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर चौकी सिलतरा पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज की और संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी। अंततः फरार आरोपी तोरण चन्द्राकर को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बटनदार चाकू भी जब्त किया है।
गिरफ्तार आरोपी तोरण चन्द्राकर, उम्र 25 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 04 रामेश्वर नगर, चन्द्राकर बस्ती, भनपुरी, थाना खमतराई, रायपुर का रहने वाला है। पुलिस द्वारा आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।