{"_id":"68f9f59c192892f6b905f156","slug":"attacked-for-saying-i-will-not-make-marijuana-accused-brutally-beats-youth-case-registered-in-raigarh-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raigarh News: गांजा नहीं बनाऊंगा कहने पर हमला, आरोपी ने की युवक की बेतहाशा पिटाई, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raigarh News: गांजा नहीं बनाऊंगा कहने पर हमला, आरोपी ने की युवक की बेतहाशा पिटाई, मामला दर्ज
Thu, 23 Oct 2025 03:00 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: अमन कोशले
Updated Thu, 23 Oct 2025 03:00 PM IST
सार
रायगढ़ जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां गांजा बनाने से इंकार करने पर एक व्यक्ति की बेतहाशा पिटाई कर दी गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस थाना कापू
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां गांजा बनाने से इंकार करने पर एक व्यक्ति की बेतहाशा पिटाई कर दी गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला कापू थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार, जगरनाथ अगरिया (51 वर्ष), निवासी कण्ड्रजा, ने कापू थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 21 अक्टूबर की शाम करीब 7 बजे गांव का ही निवासी सावन सारथी उसके घर आया और गांजा बनाने की मांग की।
जगरनाथ अगरिया ने स्पष्ट इंकार करते हुए कहा कि वह न तो गांजा पीता है और न ही बनाएगा। इस बात से नाराज होकर सावन सारथी आग-बबूला हो गया और अश्लील गालियां देते हुए बोला मैं 10 चक्का गाड़ी चलाता हूं, किसी से नहीं डरता कहकर जान से मारने की धमकी दी और लात-घूंसों से मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
घटना के दौरान मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने किसी तरह बीच-बचाव किया। मारपीट में जगरनाथ अगरिया के चेहरे, नाक और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। बहरहाल, पीड़ित की शिकायत पर कापू पुलिस ने आरोपी सावन सारथी के खिलाफ धारा 115(2), 296, 351(2) के तहत अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है।