फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Assistant Commandant Anand Rawat will be honored with President's Award

CG: राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित होंगे असिस्टेंट कमांडेंट आनंद रावत, पुलिस विभाग में दी असाधारण सेवाएं

Wed, 14 Aug 2024 10:22 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव
अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव Published by: श्याम जी. Updated Wed, 14 Aug 2024 10:22 PM IST
सार

कोंडागांव जिले के पुलिस प्रशिक्षण केंद्र बोरगांव में पदस्थ असिस्टेंट कमांडेंट आनंद सिंह रावत को उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा। आनंद सिंह रावत का यह सम्मान उनके और उनके परिवार के लिए गर्व का क्षण है, और यह उनकी वर्षों की कठिन परिश्रम और समर्पण का प्रतीक है।
 

विज्ञापन
Assistant Commandant Anand Rawat will be honored with President's Award
असिस्टेंट कमांडेंट आनंद सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

15 अगस्त 2024 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कोंडागांव जिले के पुलिस प्रशिक्षण केंद्र बोरगांव में पदस्थ असिस्टेंट कमांडेंट आनंद सिंह रावत को उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें उनकी असाधारण सेवाओं के लिए दिया जा रहा है। 

विज्ञापन


आनंद सिंह रावत ने 1985 में पुलिस विभाग में अपना करियर शुरू किया और अपनी सेवाएं मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की विभिन्न इकाइयों में दी हैं। उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए उन्हें 2007 में भी राष्ट्रपति द्वारा सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया था। रावत की सेवाएं पुलिस विभाग में विभिन्न महत्वपूर्ण भूमिकाओं में रही हैं, जहां उन्होंने अपने कार्यक्षेत्र में अनुकरणीय प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन


वर्तमान में वे कोंडागांव जिले के बोरगांव स्थित पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर कार्यरत हैं। उनके समर्पण और देश सेवा के प्रति प्रतिबद्धता को देखते हुए उन्हें इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए चुना गया है। यह पुरस्कार न केवल उनके करियर के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, बल्कि यह उन सभी पुलिस अधिकारियों के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं, जो अपने कर्तव्यों का निर्वहन निष्ठा और ईमानदारी से करते हैं। आनंद सिंह रावत का यह सम्मान उनके और उनके परिवार के लिए गर्व का क्षण है, और यह उनकी वर्षों की कठिन परिश्रम और समर्पण का प्रतीक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed