फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   assembly election 2018: Congress MLA Ramdayal Uike joined BJP in presence of Amit Shah, Raman Singh

विधानसभा चुनाव 2018: छत्तीसगढ़ कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रामदयाल उइके भाजपा में शामिल

Sat, 13 Oct 2018 12:36 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Updated Sat, 13 Oct 2018 12:36 PM IST
विज्ञापन
assembly election 2018: Congress MLA Ramdayal Uike joined BJP in presence of Amit Shah, Raman Singh
रमन सिंह और अमित शाह की मौजूदगी में रामदयाल उइके भाजपा में शामिल
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2018 से पहले और अमित शाह के छत्तीसगढ़ के दौरे के दूसरे दिन प्रदेश की राजनीति में बड़ा उलटफेर हुआ है। प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष और पाली-तानाखार से विधायक रामदयाल उइके ने कांग्रेस का साथ छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया है। उइके पिछले 18 सालों से कांग्रेस से जुड़े थे।  
विज्ञापन


रामदयाल उइके ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के हाथों पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह और प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक भी उपस्थित थे।
विज्ञापन


बता दें कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह दो दिन के दौरे पर छत्तीसगढ़ में हैं। उन्होंने शुक्रवार को अंबिकापुर और बिलासपुर में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। शनिवार को उनका जगदलपुर और रायपुर का दौरा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन शनिवार सुबह आई खबरों के मुताबकि अमित शाह बिलासपुर के एक होटल में एक गुप्त बैठक कर रहे हैं। इसके बाद भाजपा की ओर से आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमित शाह और रमन सिंह की मौजूदगी में रामदयाल उइके ने भाजपा की सदस्यता ले ली। 

रामदयाल उइके का राजनीतिक सफर

रामदयाल उइके 4 बार विधयाक रहे है। अजीत जोगी ने उन्हें भाजपा से कांग्रेस में शामिल कराया था। उन्होंने 2000 में अजीत जोगी के लिए मरवाही सीट छोड़ दी थी। अब उइके के एक बार फिर से भाजपा में शामिल होने के बाद ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि वे फिर से मरवाही से भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं। 


साल 2000 में जब उइके कांग्रेस में शामिल हुए थे तब उनके साथ 12 विधायक भी कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए थे। अब 18 साल बाद रामदयाल उइके फिर भाजपा में शामिल हो गए हैं। रामदयाल उइके कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रहते भाजपा में शामिल होने वाले राज्य के पहले नेता हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed