फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   assembly election 2018: attack on north indians in Gujarat will be an election issue in Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ चुनाव में गूंजेगा गुजरात में उत्तर भारतीयों पर हमले का मुद्दा

Thu, 11 Oct 2018 09:46 AM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Updated Thu, 11 Oct 2018 09:46 AM IST
विज्ञापन
assembly election 2018: attack on north indians in Gujarat will be an election issue in Chhattisgarh
गुजरात से पलायन करते गैर राज्य के निवासी - फोटो : PTI
गुजरात में उत्तर भारतीयों पर हो रहे हमले छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में मुद्दा बन सकता है। गुजरात में गैर गुजरातियों खासकर उत्तर भारतीयों के खिलाफ सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही नफरत के बाद बिहार, यूपी, छत्तीसगढ़ के लोगों पर हमले का सिलसिला शुरू हो गया। अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित बिहार, छत्तीसगढ़ और यूपी के लोग, जिनमें ज्यादातर मजदूर थे, अपने घरों को लौटने लगे। 
विज्ञापन


उत्तर भारतीयों पर हमले का मुद्दा छत्तीसगढ़ में उठने लगा है। छत्तीसगढ़ में उत्तर भारतीय लोगों के संगठनों के साथ साथ भाजपा के विरोधी दलों ने इसे लेकर सोशल मीडिया पर अभियान शुरू कर दिया है। चुनावी मौसम में इस मुद्दे को विरोधी दल भाजपा के खिलाफ बतौर हथियार इस्तेमाल कर सकते हैं। 
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ में लगभग 10 विधानसभा सीटों पर उत्तर भारतीयों की संख्याबल के हिसाब में अच्छी खासी मौजूदगी है। भिलाई नगर, दुर्ग शहर, दुर्ग ग्रामीण, रायपुर ग्रामीण, रायपुर पश्चिम, धरसींवा, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़ और सरगुजा की कुछ विधानसभा सीट पर उत्तर भारतीयों की मौजूदगी प्रभावशाली है। इन सीटों पर उत्तर भारतीय मतदाता मतदान को प्रभावित करने की भूमिका में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शुक्रवार को छत्तीसगढ़ पहुंच रहे हैं। वे बिलासपुर में संभागीय बूथ पदाधिकारियों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। ऐसे में उनके सामने यह मुद्दा उठ सकता है। 

छत्तीसगढ़ में उत्तर भारतीय संगठनों के साथ-साथ कांग्रेस नेता भी इसे मुद्दा बना रहे हैं। हालांकि राज्य की अन्य राजनीतिक पार्टियों ने गुजरात में उत्तर भारतीयों पर हो रहे हमलों पर अपना रूख स्पष्ट नहीं किया है। लेकिन विधानसभा क्षेत्र में स्थानीय नेता सोशल मीडिया पर जमकर इस मुद्दे को उठा रहे हैं। स्थानीय नेता दावा कर रहे हैं कि गुजरात में उत्तर भारतीयों पर हमला करने और उन्हें गुजरात से भगाने की साजिश भाजपा ने रची है। 

हालांकि भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सच्चिदानंद उपासने ने इस मुद्दे पर कहा कि किसी समाज के विरोध में काम करना भाजपा की कार्य संस्कृति नहीं है। स्थानीय मुद्दों के आधार पर गुजरात में विवाद की स्थिति बनी, जिसे भाजपा सरकार ने तत्काल नियंत्रण में लिया। 


वहीं कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। शुक्ला ने कहा कि महाराष्ट्र से लेकर गुजरात तक भाजपा राज में उत्तर भारतीयों पर हमले हो रहे हैं। यह बताता है कि भाजपा देश में बंटवारे की लकीर खींचकर राजनीति करना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed