{"_id":"63cc0ab4df6e377bef78024b","slug":"ashrul-hussain-talk-his-music-videos-in-jashpur-chhattisgarh-2023-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: यूट्यूब की ट्रेंडिंग लिस्ट में अशरुल के म्यूजिक वीडियो, कहा- सक्सेस से खुश, पर अभी सफर और लंबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: यूट्यूब की ट्रेंडिंग लिस्ट में अशरुल के म्यूजिक वीडियो, कहा- सक्सेस से खुश, पर अभी सफर और लंबा
Sat, 21 Jan 2023 09:24 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जशपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जशपुर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Sat, 21 Jan 2023 09:24 PM IST
सार
वह कहते हैं कि अपनी सक्सेस से खुश हूं, लेकिन अभी सफर और लंबा है। अशरुल छत्तीसगढ़ के जशपुर एक कार्यक्रम में पहुंचे थे।
विज्ञापन
अशरुल हुसैन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अशरुल हुसैन के म्यूजिक वीडियो इन दिनों यू ट्यूब पर धमाल मचा रहे हैं। ये वीडियो यूट्यूब की ट्रेंडिंग लिस्ट में भी ट्रेंड कर रहे हैं। ऐसे में इन वीडियोज में एक्टिंग के जरिए अशरुल लोगों की पसंद बन चुके हैं। वह कहते हैं कि अपनी सक्सेस से खुश हूं, लेकिन अभी सफर और लंबा है। अशरुल छत्तीसगढ़ के जशपुर एक कार्यक्रम में पहुंचे थे।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने कहा कि, वह बतौर एक्टर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाना चाहते हैं। उनके तेरे नाल प्रीत लगी, ये जान तेरे नाम है और फरूजा ये तीनों म्यूजिक एल्बम को अलग-अलग प्रोडक्शन ने लॉन्च किया है। इसके जरिए वह करोड़ों लोगों के दिलों को जीत चुके हैं। ये तीनों विडियोज कुछ समय पहले अपलोड हुए थे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि, तीनों म्यूजिक एल्बम्स के कॉन्सेप्ट काफी अलग हैं, जिनके गानों के लिरिक्स भी काफी दिलचस्प हैं। वहीं, इन पर मिलियन में व्यूज हैं। अशरुल के इंस्टाग्राम पर 46.2 हजार फॉलोअर्स हैं। बुलंदशहर से ताल्लुक रखने वाले अशरुल बतौर चीफ गेस्ट फ्लाइंग ईगल इवेंट्स और पावर हाउस जिम ओपनिंग में भी इनवाइट किए गए हैं।
विज्ञापन