फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Arun Sao said won the by election on the basis of false propaganda

Chhatisgarh News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष साव बोले- विकास के नाम पर नहीं , झूठे प्रचार के दम पर जीता उपचुनाव

Fri, 09 Dec 2022 12:12 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क छत्तीसगढ़
अमर उजाला नेटवर्क छत्तीसगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 09 Dec 2022 12:12 PM IST
सार

भानुप्रतापपुर उपचुनाव में मिली हार के बाद छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने कांग्रेस लिए कहा कि आदिवासी कांग्रेस का हाथ छोड़ रहे हैं। कांग्रेस ने झूठे प्रचार के दम पर चुनाव जीता है  विकास के दम पर नहीं ।

विज्ञापन
Arun Sao said won the by election on the basis of false propaganda
Chhattisgarh: अरुण साव - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

भानुप्रतापपुर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी की हार पर छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव की प्रतिक्रिया आ गई है। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने कहा कि यह कांग्रेस की अनैतिक जीत है। नैतिक तौर पर कांग्रेस हार गई है। कांग्रेस ने चरित्र हत्या और सरकारी तंत्र का दुरुपयोग कर उपचुनाव तो जीत लिया। लेकिन स्पष्ट हो गया कि आदिवासी समाज अब कांग्रेस का साथ छोड़ता जा रहा है। आदिवासी समाज ने कांग्रेस का दावा खोखला साबित कर दिया है। चुनाव में भाजपा और  निर्दलीय आदिवासी प्रत्याशी को जितने वोट मिले उतने वोट कांग्रेस प्राप्त नहीं कर पाई। यह स्पष्ट करता है कि कांग्रेस के विकास के दावों में सच्चाई नहीं है।

विज्ञापन

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस आदिवासी आरक्षण के नाम पर भ्रमित करने के बाद भी आदिवासी समाज का भरोसा नहीं जीत पाई। कांग्रेस की चारित्रिक हार तो प्रचार के दौरान ही हो गई थी। यह कांग्रेस की नहीं विशुद्ध सहानुभूति और कांग्रेस के अलोकतांत्रिक हथकंडों की जीत है। कांग्रेस ने प्रशासनिक अनैतिकता से आदिवासियों का हक छीना है।

विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने मतदाताओं और भाजपा कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि कांग्रेस के दुष्प्रचार और सत्ता के दुरुपयोग के बावजूद भाजपा प्रत्याशी को जो जन आशीर्वाद प्राप्त हुआ, वह कांग्रेस की निम्न मानसिकता पर करारा प्रहार है। पिछला चुनाव मनोज मंडावी जितने वोट से जीते थे, 4 साल में कांग्रेस की तथाकथित विकास गाथा के बावजूद अंतर बढ़ने के बजाय घट गया है, जो इसका प्रमाण है कि कांग्रेस ने षड्यंत्र करके जनादेश का हरण किया है। कांग्रेस ने काम के नाम पर नहीं, षड्यंत्र, सहानुभूति और सत्ता के दुरुपयोग के दम पर उपचुनाव जीता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed