फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   appointments-in-commissions-corporations-boards-authorities in chhattisgarh

Chhattisgarh: निगम-मंडलों में राजनीतिक नियुक्तियां, मुख्यमंत्री भूपेश से चर्चा के बाद नामों का एलान

Sat, 29 Oct 2022 03:48 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Sat, 29 Oct 2022 03:48 PM IST
सार

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इनमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित अन्य रिक्त पदों पर नियुक्तियां की हैं। छत्तीसगढ़ में निगम, मंडलों , बोर्ड और प्राधिकरण सहित विभिन्न आयोगों में नियुक्तियों लेकर राज्य सरकार ने सूची जारी कर दी है।

विज्ञापन
appointments-in-commissions-corporations-boards-authorities in chhattisgarh
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल। - फोटो : ANI

विस्तार

छत्तीसगढ़ में निगम, मंडलों , बोर्ड और प्राधिकरण सहित विभिन्न आयोगों में नियुक्तियों लेकर राज्य सरकार ने सूची जारी कर दी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इनमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित अन्य रिक्त पदों पर नियुक्तियां की हैं। युवा आयोग में सदस्य पद पर अजय सिंह के स्थान पर बीजापुर जिले के प्रवीण डोंगरे को नियुक्त किया गया है। इसी तरह महिला आयोग में सदस्य पद पर तुलसी साहू के स्थान पर बस्तर की बालो बघेल, खाद्य आयोग में सदस्य पद पर कोरबा श्री हरीश परसाई, दुर्ग राजेन्द्र महिलांग, दंतेवाड़ा के विमल सुराना, रायपुर के कुलदीप शर्मा, बीजापुर के इम्तियाज खान और जांजगीर-चांपा की ज्योति कश्यप को नियुक्ति की गई है। 
विज्ञापन


इनको मिली आयोग में जिम्मेदारी
  • अनुसूचित जाति आयोग में अध्यक्ष पद पर रायपुर जिले के के.पी.खाण्डे और पद पर जांजगीर-चांपा के श्रीराम पप्पु बघेल, रायपुर के बी.एस.जागृत, सूरजपुर के संतोष सारथी व जांजगीर-चांपा के रमेश पेगवार को नियुक्त किया गया है।
  • विज्ञापन
  • पिछड़ा वर्ग आयोग में सदस्य पद पर सरगुजा जिले के साधुचरण यादव, रायपुर जिले की किरण सिन्हा, उत्तर बस्तर कांकेर के गिरवर साहू को नियुक्त किया गया है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • राज्य बाल संरक्षण आयोग में सदस्य पद पर राजनांदगांव की संगीता गजभिये को नियुक्त किया गया है। 

बोर्ड में की गई नियुक्तियां
  • औषधि पादप बोर्ड में उपाध्यक्ष पद पर छबिन्द्र कर्मा के स्थान पर रायपुर के गुरू खुशवंत गोसाई, सदस्य पद पर बिलासपुर के शुक्ला प्रसाद ध्रुवे और कांकेर के बीरसिंह पद्दा को नियुक्त किया गया है।
  • तेलघानी बोर्ड में सदस्य पद पर गरियाबंद जिले के शैलेन्द्र साहू, सरगुजा जिले के लक्ष्मी गुप्ता और बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के रोहित साहू को नियुक्त किया गया है। 
  • छत्तीसगढ़ राज्य जीव जन्तु कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष पद पर बलौदाबाजार-भाटापारा के विद्याभूषण शुक्ला, उपाध्यक्ष पद पर महासमुंद के आलोक चंद्राकर, सदस्य पद पर धमतरी के मदनमोहन खण्डेलवाल, जांजगीर-चांपा के नारायण खण्डेलिया, बेमेतरा के दानेश्वर साहू, सुकमा के करण देव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के संजय जैन और रायपुर के मदन देवांगन को नियुक्त किया गया है।
  • छत्तीसगढ़ राज्य दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड में अध्यक्ष पद पर धमतरी जिले के मोहन लालवानी, सदस्य पद पर रायपुर जिले की साक्षी सिरमौर और पिंकी बाघ को नियुक्त किया गया है।
  • छत्तीसगढ़ लौह शिल्पकार बोर्ड में अध्यक्ष पद पर दुर्ग जिले के लोचन विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष पद पर जांजगीर-चांपा जिले के विष्णु विश्वकर्मा, सदस्य पद पर बस्तर जिले के शंकर लाल विश्वकर्मा, सरगुजा जिले के गोविन्दराम विश्वकर्मा और रायपुर जिले के धनीराम विश्वकर्मा को नियुक्त किया गया है। 
  • छत्तीसगढ़ चर्म शिल्पकार बोर्ड में अध्यक्ष पद पर दुर्ग के तरूण बिजौर, उपाध्यक्ष पद पर महासमुंद के खिलावन बघेल, सदस्य पद पर दुर्ग जिले के किशोर कन्नौजे, गरियाबंद जिले की सरोजनी रात्रे और रायपुर जिले के तुलसी दौड़िया को नियुक्त किया गया है।
  • छत्तीसगढ़ केश शिल्प बोर्ड में अध्यक्ष पद पर दुर्ग के नंदकुमार सेन, उपाध्यक्ष पद पर बिलासपुर जिले के चित्रकांत श्रीवास, सदस्य पद पर कोण्डागांव जिले के विजय कुमार सेन, मुंगेली जिले के धनुष सेन और रायपुर जिले के शीत श्रीवास को नियुक्त किया गया है। 
  • छत्तीसगढ़ रजक कल्याण बोर्ड में अध्यक्ष पद पर बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के लोकेश कन्नौजे, उपाध्यक्ष पद पर मुंगेली जिले के दुखवा राम निर्मलकर, सदस्य पद पर कबीरधाम जिले के भुनेश्वर निर्मलकर, दुर्ग जिले के राजेन्द्र रजक और बिलासपुर जिले के लक्ष्मीकांत निर्णेजक को नियुक्त किया गया है।

निगम-मंडलों में इन्हें मिले पद
  • अन्तव्यवसायी निगम में सदस्य पद पर वेदराम मनहरे के स्थान पर बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के निलेश बंजारे को नियुक्त किया गया है।
  • छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल में उपाध्यक्ष पद पर दुर्ग जिले के केशव बंटी हरमुख, सदस्य पद पर रायपुर के मंगलमूर्ति अग्रवाल, बलौदाबाजार-भाटापारा के आलोक मिश्रा, हरप्रसाद साहू, रायपुर के मदन तालेड़ा, नरेश गड़पाल, बालोद के कृष्णा दुबे और रायपुर के सुरेश मसीह को नियुक्त किया गया है। 
  • छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल में सदस्य पद पर महासमुंद  के अंकित बागबाहरा, रायगढ़ की नैना गभेल और सूरजपुर की नीति सिंह को नियुक्त किया गया है। 
  • छत्तीसगढ़ भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल में सदस्य पद पर बेमेतरा के शुभम साहू, गरियाबंद के रविन्द्र सिंह राजपूत और महासमुंद की लक्ष्मी देवांगन को नियुक्त किया गया है।
  • छत्तीसगढ़ राज्य बीज प्रमाणीकरण संस्था में सदस्य पद पर रायपुर जिले के ईश्वर बघेल, दुर्ग जिले के मेहत्तरलाल वर्मा, गरियाबंद जिले के बाबूलाल साहू, बस्तर जिले के कृष्ण कुमार साहू, कांकेर केे अजीत विश्वास, खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिले के रजभान लोधी, सरगुजा के अरविंद गुप्ता, जशपुर जिले के दिलीप पाण्डेय, बिलासपुर के बी.आर. सिंगरौल, सरगुजा जिले के रमेश अहीर, बिलासपुर जिले के बृजेश शर्मा, बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के राजकुमार यादव और बीजापुर जिले के इम्तियाज खान को नियुक्त किया गया है। 
  • छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार सामाजिक सुरक्षा मण्डल में सदस्य पद पर बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के रमाकांत साहू, रायपुर जिले के आनंद गिलहरे, बिलासपुर जिले के शीतल दास महंत, रायपुर के जगदीश वर्मा, चूड़ामणी साहू, सर्वजीत सिंह, सोमेश चटर्जी, राजनांदगांव जिले के विरेन्द्र चौहान और धमतरी जिले के ज्ञानचंद गोलछा को नियुक्त किया गया है। 

प्राधिकरण में इन नेताओं को मिली कुर्सी
  • रायपुर विकास प्राधिकरण में सदस्य पद पर रायपुर की चन्द्रावती साहू को नियुक्त किया गया है। 
  • पिछड़ा वर्ग प्राधिकरण में सदस्य पद पर महासमुंद जिले के नरेन्द्र साहू,  मोहन बंजारा, जशपुर जिले के देवकृपा यादव, बालोद जिले के काशी निषाद और राजनांदगांव जिले के मनोज सिन्हा को नियुक्त किया गया है।
  • अरपा विकास प्राधिकरण में उपाध्यक्ष पद पर बिलासपुर के अभय नारायण राय, सदस्य पद पर बिलासपुर जिले के महेश दुबे, नरेन्द्र बोलर और आशा पाण्डेय को नियुक्त किया गया है।
  • इन्द्रावती विकास प्राधिकरण में उपाध्यक्ष पद पर बस्तर जिले के राजीव शर्मा, सदस्य पद पर मलकित सिंह गेंदु, रमाशंकर राव और सियाराम नाग को नियुक्त किया गया है।
  • सिरपुर विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण में अध्यक्ष पद पर रायपुर जिले के सतीश जग्गी को नियुक्त किया गया है।  
  • अपेक्स बैंक के सदस्य पद पर रायपुर के द्वारिका साहू, बस्तर जिले के शंकर सोढ़ी, सरगुजा जिले के अजय बंसल एवं दुर्ग जिले के राकेश ठाकुर को नियुक्त किया गया है।

शैक्षिक बोर्ड में इनको मिला स्थान
  • उर्दू अकादमी बोर्ड में अध्यक्ष पद पर रायपुर के इदरीश गांधी, उपाध्यक्ष पद पर दुर्ग के डॉ. नजीर कुरैशी, सदस्य पद पर धमतरी के नजीर अहमद सिद्दिकी, बस्तर के सत्तार अली, कांकेर के सगीर कुरैशी, रायपुर के रिजवान खान, सूरजपुर के इस्माइल खान, जांजगीर चांपा जिले के गुलाबुद्दीन, मुंगेली जिले के एजाज खोखर, सुकमा जिले के मनवर अली, बालोद जिले के शबीर खान, बिलासपुर जिले के अब्दुल शाहिद कुरैशी, सरगुजा जिले के बदरूद्दीन ईराकी, रायपुर जिले के सादिक बैलिम, ईस्माईल खान, हाजस्ता खान बानो को नियुक्त किया गया है। 
  • सिंधी अकादमी बोर्ड के अध्यक्ष पद पर रायपुर जिले के राम गिडलानी, उपाध्यक्ष पद पर बिलासपुर जिले के नानक रेलवानी और सदस्य पर राजनांदगांव जिले के अशोक पंजवानी, मुरली पंजवानी, कांकेर के दिलीप खटवानी, रायपुर के अमर परचानी, अर्जुन वासवानी, अमर गिदवानी, राधा राजपाल, दुर्ग जिले के सुरेश धिंगानी, राजकुमार नारायणी, बलौदाबाार जिले के रोशन हबलानी को नियुक्त किया गया है। 
  • मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष पद पर दुर्ग जिले के अल्ताफ अहमद, उपाध्यक्ष पद पर सरगुजा जिले के इरफान सिद्दिकी और सदस्य पद के लिए धमतरी जिले के अशरफ रोकड़िया, रायपुर जिले के मोहम्मद अमजद खान, बलरामपुर जिले के खलील अहमद, बस्तर के अनवर खान, नारायणपुर के मोहम्मद यासीन, रायगढ़  के मोहम्मद हसन रजा, कोरबा  के डॉ. शेख इश्तेयाक, दुर्ग के तौहिद खान, बिलासपुर जिले के मुकिम अंसारी, दंतेवाड़ा के शकील अहमद, गौरेला पेण्ड्रा मरवाही जिले के शाहीद राईन को नियुक्त किया गया है। 
  • छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामंडल के अध्यक्ष पद पर रायपुर जिले के डॉ. सुरेश कुमार शर्मा एवं सदस्य पद पर रायपुर जिले के डॉ. तोईनिधि वैष्णव को नियुक्त किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed