फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Applications for B.Sc Nursing Entrance Exam 2026 begin, exam to be held on June 11 in Chhattisgarh

Chhattisgarh: बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, 11 जून को होगी परीक्षा

Sat, 28 Mar 2026 12:00 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 28 Mar 2026 12:00 PM IST
सार

बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा 2026 का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम), नवा रायपुर द्वारा जारी सूचना के अनुसार अभ्यर्थी 27 मार्च 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
Applications for B.Sc Nursing Entrance Exam 2026 begin, exam to be held on June 11 in Chhattisgarh
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा 2026 का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम), नवा रायपुर द्वारा जारी सूचना के अनुसार अभ्यर्थी 27 मार्च 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 27 अप्रैल 2026 शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है।
विज्ञापन


आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अभ्यर्थियों को 28 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक अपने आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार का अवसर भी दिया जाएगा। परीक्षा का आयोजन 11 जून 2026 को सुबह 10 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक किया जाएगा।
विज्ञापन


व्यापम के अनुसार, प्रवेश पत्र 1 जून 2026 से आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे। परीक्षा का आयोजन प्रदेश के 33 जिला मुख्यालयों में किया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक अभ्यर्थियों को सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


आवेदन के दौरान परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। राज्य शासन के नियमों के तहत छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासी अभ्यर्थियों को, परीक्षा में शामिल होने पर, उनका शुल्क वापस किया जाएगा। यह राशि उसी बैंक खाते में जमा की जाएगी, जिससे भुगतान किया गया होगा।


अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे आवेदन करते समय सभी जानकारियां सावधानीपूर्वक भरें और अंतिम तिथि से पहले प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि किसी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed