फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Application for state bravery award till January 2, these documents will be required in Chhattisgarh

Chhattisgarh News: राज्य वीरता पुरस्कार के लिए आवेदन दो जनवरी तक, लगेंगे ये दस्तावेज

Sat, 30 Nov 2024 08:39 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 30 Nov 2024 08:39 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ शासन की ओर से प्रदेश के बच्चों को दिए जाने वाले राज्य वीरता पुरस्कार के लिए दो जनवरी तक आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Application for state bravery award till January 2, these documents will be required in Chhattisgarh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ शासन की ओर से प्रदेश के बच्चों को दिए जाने वाले राज्य वीरता पुरस्कार के लिए दो जनवरी तक आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। किसी घटना विशेष में उनके अदम्य साहस के लिए हर साल पांच बालक और बालिकाओं को राज्य वीरता पुरस्कार दिया जाता है। इसके तहत पांच बालक और बालिकाओं को 25-25 हजार रुपए और प्रशस्ति पत्र पुरस्कार के रूप में प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन


आवेदक जिला कार्यालय महिला एवं बाल विकास विभाग में दो जनवरी तक आवेदन जमा कर सकते हैं। पुरस्कार के लिए बालक और बालिका की आयु घटना दिनांक को अधिकतम 18 साल तक होनी चाहिए। वीरता कार्य एल जनवरी 2024 से 31 दिसंबर 2024 के मध्य की होनी चाहिए। आवेदक छत्तीसगढ़ का निवासी होना चाहिए । यह पुरस्कार किसी भी बालक बालिका को केवल एक ही बार प्राप्त हो सकेगा।
विज्ञापन


प्रविष्टियों में बालक या बालिकाओं का पूर्ण परिचय बालक-बालिकाओं द्वारा किसी घटना विशेष में अदम्य साहस, शौर्य एवं बुद्धिमत्ता के क्षेत्र में किये गये कार्यों की सप्रमाण विस्तृत जानकारी उल्लेखित हो। आवेदक को यह प्रमाण पत्र भी संलग्न करना होगा कि उपलब्धि वास्तविक तथ्यों पर आधारित है। साथ ही समाचार पत्र-पत्रिका की कतरन ,पुलिस डायरी जिसमें घटना का विवरण दर्शित हो साथ ही सक्षम प्राधिकारी द्वारा सत्यापित बालक-बालिका के दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ संलग्न करना होगा। कार्य घटना का विस्तृत विवरण (सक्षम प्राधिकारी द्वारा प्रमाणित) अन्य सुसंगत दस्तावेज, जमा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed