{"_id":"678d2350220032973f08fa8b","slug":"an-elderly-man-who-was-warming-up-in-room-died-after-being-hit-by-fire-in-jagdalpur-2025-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: कमरे में आग ताप रहे बुजुर्ग की चपेट में आने से मौत, मुर्गी और पिठ्ठू भी जला; परिजनों ने कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: कमरे में आग ताप रहे बुजुर्ग की चपेट में आने से मौत, मुर्गी और पिठ्ठू भी जला; परिजनों ने कही ये बात
Sun, 19 Jan 2025 09:37 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: श्याम जी.
Updated Sun, 19 Jan 2025 09:37 PM IST
सार
जगदलपुर जिले में आग तापने के दौरान चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आगे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Crime Demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बोधघाट थाना क्षेत्र के गंगानगर वार्ड में रहने वाला बुजुर्ग आग की चपेट में आने से पूरी तरह जल गया। बुजुर्ग का पैर छोड़ बाकी पूरा अंग जलकर खाक हो गया। पड़ोसियों ने आग निकलती देख पानी डाला और अंदर जाकर देखने पर बुजुर्ग की मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी बोधघाट पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि गंगानगर वार्ड निवासी शिव शंकर यादव (कुन्नू मामा ) (64) रोजाना की तरह अपने घर में सुबह पांच बजे कमरे में आग जलाकर ताप रहा था। साथ ही अपने मिट्ठू और मुर्गी आदि को भी रखा था। अचानक से आग फैलने से बुजुर्ग का पूरा शरीर जलने के साथ ही उसका पूरा सोफा, मिट्ठू और मुर्गी भी जल गई। अचानक से निकल रहे धुंए को देखकर पड़ोसियों को लगा कि आज काफी मात्रा में धुंआ निकल रहा है।
विज्ञापन
इसके बाद पानी भी डाला गया। कमरे का दरवाजा आधा खुले होने के कारण जब परिजन कमरे में गए तो बुजुर्ग का केवल पैर छोड़कर पूरा शरीर जलकर खाक हो चुका था। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग पहले नगर निगम में काम करते थे, लेकिन बाद में रिटायरमेंट ले लिया था। घटना के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन