फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   amount of Rs 930 lakh was approved for development of Jagdalpur

Jagdalpur: शहर में जल भराव की स्थिति से मिलेगी निजात, विधायक किरण देव बोले- 'हमने बनाया है, हम ही संवारेगें'

Wed, 21 Feb 2024 06:02 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: श्याम जी. Updated Wed, 21 Feb 2024 06:02 PM IST
सार

जगदलपुर के विकास के लिए राशि स्वीकृत के लिए नगरीय प्रशासन विभाग मंत्री अरुण साव को विधायक किरण देव ने धन्यवाद एवं आभार प्रेषित किया है। इन नालों के निर्माण से शहर में जल भराव की स्थिति उत्पन्न नहीं होगी।
 

विज्ञापन
amount of Rs 930 lakh was approved for development of Jagdalpur
किरण सिंह देव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जगदलपुर विधायक किरण देव के अथक प्रयास से जगदलपुर नगर निगम को 15वें वित्त आयोग से शहर की चौमुखी विकास के लिए 930 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। इसमें शहर के विभिन्न वार्डों में प्रमुख नालों के अलावा अन्य विकास कार्य किए जाएंगे। बारिश के दौरान शहर में जल भराव की स्थिति उत्पन्न होती थी, जिसको जगदलपुर विधायक देव ने इन कार्यों में तत्परता दिखाते हुए जगदलपुर के विकास में अथक प्रयास करते राज्य शासन से राशि स्वीकृत कराया। 

विज्ञापन


जगदलपुर के विकास के लिए राशि स्वीकृत के लिए नगरीय प्रशासन विभाग मंत्री अरुण साव को विधायक किरण देव ने धन्यवाद एवं आभार प्रेषित किया है। इन नालों के निर्माण से शहर में जल भराव की स्थिति उत्पन्न नहीं होगी। भाजपा शासन आने के बाद जगदलपुर विधायक किरण देव के निरंतर प्रयासों से नगरीय प्रशासन विभाग के मंत्री अरुण साव से शहर विकास को लेकर चर्चा की थी और राशि की मांग की थी। इस पर नगरीय प्रशासन विकास विभाग ने 15वें वित्त आयोग की राशि से जगदलपुर शहर के विकास के लिए राशि जारी की है।
विज्ञापन


जगदलपुर नगर निगम द्वारा भेजे गए विभिन्न कार्यों की स्वीकृति प्रदान की है, जिसमें दलपत सागर वार्ड कादंबरी से दलपत सागर तालाब तक आरसीसी नाला स्वीकृत राशि 65.50 लाख, चंद्रशेखर आजाद वार्ड खपराभट्टी से गोरिया बहार नाला तक आरसीसी नाला राशि 199.11 लाख, श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड शहीद पार्क के पास पुलिया एवं नाला निर्माण 125 लाख ,सरदार वल्लभभाई पटेल वार्ड लुथरान चर्च से अमीन गली तक आरसीसी नाला 40.53 लाख, बलिराम कश्यप वार्ड इंदिरा सिंन्हा घर से राम सोनी घर तक आरसीसी नाला 49.96 लाख , विशाल मेगा मार्ट से दलपत सागर तक नाला निर्माण 33.76 लाख, सदानंद माली घर से दलपत सागर तक आरसीसी नाला निर्माण 109.97 लाख।
विज्ञापन
विज्ञापन


महारानी वार्ड विकास घर से सुशांत घर तक आरसीसी नाला निर्माण 48 लाख व शहर के अन्य वार्डों में नाला निर्माण के लिए राशि स्वीकृत हुई है। इसमें कुल 930 लाख रुपये की राशि स्वीकृत हुई है। किरण देव ने कहा शहर विकास के लिए किसी भी प्रकार की राशि की हमारी सरकार में कमी नहीं होगी जगदलपुर का चौमुखी विकास किया जाएगा। जगदलपुर में बारिश में जो जल भराव की स्थिति होती थी इन नालों के निर्माण से जल भराव की स्थिति उत्पन्न नहीं होगी, सभी को मिलकर शहर का विकास करना है विकास कार्य लगातार जारी रहेगी, और सभी कार्य समय सीमा में कर दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed