फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Amidst speculations of change of leadership in Chhattisgarh, CM Bhupesh Baghel is showing his dominance in the party

छत्तीसगढ़: राहुल गांधी के 'आशीर्वाद' के बाद दिखा सीएम बघेल का दबदबा, आदिवासी नृत्य महोत्सव के बहाने विरोधी खेमे को दिया संदेश

Fri, 29 Oct 2021 06:47 PM IST
Rahul Sampal राहुल संपाल
Updated Fri, 29 Oct 2021 06:47 PM IST
सार

हाईकमान से मिले अभयदान के बाद सीएम प्रदेश में अपना सियासी रसूख दिखाने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहते हैं। इसलिए उन्होंने प्रदेश की राजधानी रायपुर में राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का आयोजन किया। जिसमें उन्हें कांग्रेस नेता राहुल गांधी का आशीर्वाद भी मिला गया है।

विज्ञापन
Amidst speculations of change of leadership in Chhattisgarh, CM Bhupesh Baghel is showing his dominance in the party
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ भूपेश बघेल - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

छत्तीसगढ़ में चल रहे नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच सूबे के मुखिया भूपेश बघेल आदिवासी नृत्य महोत्सव के बहाने राज्य की सियासत में अपना दबदबा दिखा रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव के साथ ढ़ाई-ढ़ाई साल सीएम के फार्मूले पर चल रहे विवाद के बीच कांग्रेस पार्टी ने उन्हें यूपी चुनाव में वरिष्ठ पर्यवेक्षक बनाकर अहम जिम्मेदारी सौंपी हैं। वहीं दूसरी तरफ बघेल भी छत्तीसगढ़ सरकार के कामों को लेकर राहुल और प्रियंका गांधी को संतुष्ट करने में कामयाब रहे हैं। हाईकमान से मिले अभयदान के बाद सीएम प्रदेश में अपना सियासी रसूख दिखाने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहते हैं। इसलिए उन्होंने प्रदेश की राजधानी रायपुर में राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का आयोजन किया। जिसमें उन्हें कांग्रेस नेता राहुल गांधी का आशीर्वाद भी मिला गया है।    

विज्ञापन


सीएम बघेल ने गुरुवार से शुरू हुए तीन दिवसीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित कई राज्यों के दिग्गज कांग्रेस नेताओं को आमंत्रित किया गया था। इनमें कांग्रेस के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन केसी वेणुगोपाल से लेकर प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया, अधीर रंजन चौधरी, रणदीप सिंह सुरजेवाला, बीके हरिप्रसाद और भक्त चरणदास शामिल थे। इस कार्यक्रम में केसी वेणुगोपाल और अधीर रंजन चौधरी तो शामिल नहीं हुए, लेकिन राहुल गांधी ने एक पत्र भेजकर इस महोत्सव के लिए उन्हें अपनी शुभकामना भेजी हैं।

विज्ञापन

मंच पर नहीं दिखे स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव

प्रदेश की राजनीतिक के जानकारों के अनुसार, आदिवासी नृत्य महोत्सव के बहाने छत्तीसगढ़ के नेताओं, मंत्रियों और विधायकों को एक मंच पर लाकर सीएम भूपेश बघेल ने प्रदेश की राजनीति में अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराई। यह बात अलग है कि मंच पर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव नहीं दिखे। सीएम ने कांग्रेस नेताओं को एकजुट दिखाने की शुरुआत एक महीना पहले ही कर दी गई थी, जब विधायकों को अन्य राज्यों में महोत्सव का न्योता सौंपने के लिए भेजा गया था। इस कार्यक्रम में सीएम एक सधे हुए नेता के रूप में नजर आए। झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन के साथ इंटरव्यू फार्मेट में चर्चा करके सुर्खियां बटोरी, तो विश्व में छत्तीसगढ़ की आदिवासी संस्कृति को पहुंचाने का काम भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन


राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 28 अक्तूबर से एक नवंबर तक आयोजित होने वाले राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव और राज्योत्सव 2021 समारोह में देश के 27 राज्यों और छह केंद्रशासित प्रदेशों के कलाकारों के साथ ही 07 देशों अन्य देशों से भी लोग पहुंच रहे हैं। नाइजीरिया, उजबेकिस्तान, श्रीलंका, युगांडा, स्वाजीलैंड, मालदीव और सीरिया से आए विदेशी कलाकार अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed