फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   Young man drowned in river while trying to save neighbor in Balrampur

Balrampur News: पड़ोसी को बचाने की कोशिश में डूबा युवक, भतीजे के साथ गया था नदी में नहाने, दो घंटे बाद मिला शव

Thu, 27 Jul 2023 08:40 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Thu, 27 Jul 2023 08:40 PM IST
सार

बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में प्रदेश की सरहद से होकर बहने वाली कन्हर नदी के पर्यटन स्थल पलटन घाट में गुरुवार दोपहर एक युवक की डूबने से मौत हो गई। युवक अपने भतीजे के साथ नहाने के लिए गया था। इस दौरान पड़ोसी युवक व भतीजे को डूबता देखा तो नदी में छलांग लगा दी। 

विज्ञापन
Young man drowned in river while trying to save neighbor in Balrampur
उमेश कश्यप (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में प्रदेश की सरहद से होकर बहने वाली कन्हर नदी के पर्यटन स्थल पलटन घाट में गुरुवार दोपहर एक युवक की डूबने से मौत हो गई। युवक अपने भतीजे के साथ नहाने के लिए गया था। इस दौरान पड़ोसी युवक व भतीजे को डूबता देखा तो नदी में छलांग लगा दी। इस दौरान उसने पड़ोसी को तो बचा लिया, लेकिन खुद नदी में डूब गया। करीब दो घंटे बाद उसका शव मिला। वहीं झारखंड से घूमने आए एक अन्य युवक ने उसके 10 साल के भतीजे को बचा लिया। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, रामानुजगंज के वार्ड 4 निवासी उमेश कश्यप (30) अपने 10 वर्षीय भतीजे आनंद कश्यप पुत्र विजय कश्यप व पड़ोसी युवक शिवमंगल शर्मा (20) के साथ दोपहर करीब 12:30 बजे ओमनी वाहन से पलटन घाट नहाने गया था। नहाने के दौरान उसका भतीजा डूबने लगा। उसे बचाने के लिए गया पड़ोसी युवक भी डूबने लगा। दोनों को बचाने के लिए उमेश ने नदी में छलांग लगाई। इस दौरान उमेश स्वयं डूब गया। घटना की जानकारी मिलते ही सैकड़ों की संख्या में लोग पलटन घाट पहुंच गए।
विज्ञापन


साहसी युवक डेविड ने बचाई आनंद की जान
उमेश अपने भतीजे आनंद एवं शिवमंगल को बचाते हुए डूबने लगा। शिवमंगल किसी प्रकार से किनारे तक आ गया, परंतु उमेश का भतीजा आनंद डूब रहा था। दोनों ने शोर मचाया तो झारखंड जो घूमने आया युवक डेविड (22) दौड़ते हुए मौके पर पहुंचा। उसने डंडे के सहारे आनंद को बाहर निकाला। वही डंडा उमेश की जान बचाने के लिए उसकी ओर बढ़ाया, परंतु उमेश डंडा नहीं पकड़ पाया और डूब गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो घंटे बाद स्थानीय युवकों ने ढूंढा शव
उमेश के डूबने के बाद घटनास्थल पर करीब 20 फीट पानी होने के कारण कोई पानी में उतरने का हिम्मत नहीं कर पा रहा था। इस बीच 1:30 बजे करीब स्थानीय साहसी युवक मिनहाज खान, भारत जसवंत, रवि एवं कृष्णा रवि उसे ढूंढने के लिए पानी में उतरे। तीनों के दो घंटे की मेहनत के बाद उमेश का शव मिल सका। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद सिंह ने  नगर सेना से गोताखोर की टीम मौके पर भेजा, तब तक शव निकाल लिया गया था।  घटना से रामानुजगंज में शोक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed