फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   uncontrolled scorpio car overturned Two wedding guests killed and six injured

Ambikapur Accident: स्कॉर्पियो पलटने से दो बारातियों की मौत, दो की हालत गंभीर, दरवाजा खुलने से हुआ हादसा

Thu, 23 Feb 2023 05:46 PM IST
अभिषेक वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर Published by: अभिषेक वर्मा Updated Thu, 23 Feb 2023 05:46 PM IST
सार

बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का रास्ते में अचानक दरवाजा खुल गया जिससे कई लोग चलती गाड़ी से ही गिर गए। आगे जाकर गाड़ी पलटने से दो की मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। गाड़ी में चालक समेत कुल आठ लोग सवार थे।

विज्ञापन
uncontrolled scorpio car overturned Two wedding guests killed and six injured
हादसे के बाद स्कॉर्पियो कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। - फोटो : संवाद

विस्तार

अंबिकापुर के सूरजपुर जिले के बंजा में गुरूवार दोपहर करीब डेढ़ बजे बारातियों से भरी स्कॉर्पियो तेज रफ्तार में पलट गई। हादसे में दो बारातियों की मौके पर मौत हो गई जबकि अन्य छह बाराती घायल हो गए। जिनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। जिन्हें अंबिकापुर मेडिकल कालेज रिफर कर दिया गया है। सभी का उपचार सूरजपुर अस्पताल में चल रहा है। 

विज्ञापन


बसदेयी पुलिस चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक बृजेश यादव ने बताया कि बीती शाम सूरजपुर जिले के ग्राम कुरवां से बारात ग्राम रजौलीपारा आई थी। बारात में शामिल एक स्कॉर्पियो वाहन सीजी 29 एसी 5069 में सवार होकर आठ बाराती गुरूवार दोपहर रजौलीपारा से कुरवां वापस जाने के लिए निकले थे। रास्ते में ग्राम बंजा के पास तेज रफ्तार में स्कार्पियो वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में स्कॉर्पियों में सवार सोनू (30) व ऋषभ (27) की मौके पर मौत हो गई। अन्य आधा दर्जन सवार घायल हो गए। सभी को स्थानीय लोगों की मदद से सूरजपुर जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से दो गंभीर युवकों को मेडिकल कालेज अंबिकापुर रेफर कर दिया गया है। स्कॉर्पियो में चालक सहित आठ लोग बाराती सवार थे। अन्य चार बारातियों को ज्यादा गंभीर चोट नहीं है, जिनका उपचार सूरजपुर जिला अस्पताल में चल रहा है। घटना के प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार में वाहन का दरवाजा खुला और हादसा हो गया। चलती कार में ही कुछ यात्री बाहर की ओर गिर गए।

विज्ञापन

तेज रफ्तार पिकअप पेड़ से टकराई, डेढ़ दर्जन बाराती घायल

गुरूवार सुबह हुए एक अन्य हादसे में सूरजपुर जिले के बिहारपुर क्षेत्र के ग्राम मोहली में हुई। बारात से लौट रही पिकअप में 35 ग्रामीण सवार थे। तेज रफ्तार में पिकअप पेड़ से टकरा गई। हादसे में कुछ बाराती छिटककर दूर जा गिरे। हादसे में करीब 19 सवार घायल हो गए। अन्य को मामूली चोटें आई हैं। सभी घायलों को बिहारपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां से छह बारातियों को सूरजपुर रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed