फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   Two people arrested in connection with girl murderl who had gone to attend marriage ceremony

Ambikapur: विवाह समारोह से थोड़ी दूर बेहोश मिली युवती, सिर-गले और चेहरे पर निशान; नाबालिग समेत एक गिरफ्तार

Tue, 06 Jun 2023 08:53 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 06 Jun 2023 08:53 AM IST
सार

युवती विवाह स्थल से आधा किलोमीटर दूरी पर एक पेड़ के पास बेहोश पड़ी मिली थी। उसके सिर, गले और चेहरे में चोट के निशान मिले थे। पुलिस ने कार्रवा करते हुए मध्य प्रदेस के एक युवक और नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Two people arrested in connection with girl murderl who had gone to attend marriage ceremony
छत्तीसगढ़ पुलिस - फोटो : social media

विस्तार

सूरजपुर जिले के थाना चांदनी बिहारपुर अंतर्गत ग्राम कोल्हुआ में दस दिन पूर्व शादी समारोह में शामिल होने गई 18 वर्षीय पंडो युवती की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने मध्य प्रदेश के एक 18 वर्षीय युवक और बिहारपुर चांदनी क्षेत्र के एक अपचारी बालक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने युवती के साथ अनाचार की कोशिश की थी। युवती के विरोध के कारण आरोपियों ने उसपर हमला कर दिया था।

विज्ञापन

इलाज के दौरान युवती की मौत
मिली जानकारी के अनुसार, 26 मई को कोल्हुआ के जगमोहन पंडो की पुत्री अनारकली की शादी के लिए बरात मध्यप्रदेश के घाघीटोला से आई थी। विवाह समारोह में शामिल होने आई गांव की 18 वर्षीय युवती बरातियों को खाना परोस रही थी। दूसरे दिन सुबह उक्त युवती विवाह स्थल से आधा किलोमीटर दूरी पर एक पेड़ के समीप बेहोश पड़ी मिली थी। उसके सिर, गले और चेहरे में चोट के निशान मिले थे। उसे बेहोशी की हालत में बिहारपुर चिकित्सालय ले जाया गया था। वहां से प्राथमिक उपचार के पश्चात उसे मध्यप्रदेश के अस्पताल ले जाया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने इन धाराओं में दर्ज किया मामला
युवती की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी हत्या किए जाने पर चांदनी बिहारपुर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध धारा 302, 120बी, 201 के तहत अपराध दर्ज किया था। सूरजपुर एसपी इंदिरा कल्याण एलिसेना के निर्देश पर जांच में जुटी चांदनी बिहारपुर पुलिस ने घटनास्थल से मिले एक जूते के आधार पर संदेहियों से पूछताछ की। घटनास्थल से मिले सुराग और मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिला अंतर्गत ग्राम बसौड़ा निवासी विनोद कुमार साह पिता राममिलन साह 18 वर्ष को हिरासत में लेकर पूछताछ की। 

विज्ञापन

पुलिस ने नाबालिग समेत एक युवक को किया गिरफ्तार
उसने बिहारपुर चांदनी थाना क्षेत्र के रहने वाले अपने 14 वर्षीय नाबालिग दोस्त के साथ युवती की हत्या करना स्वीकार किया। युवक ने बताया कि वे पंडो समाज की शादी देखने के लिए विवाह समारोह में गए थे। वे दोनों मोटरसाइकिल में मृतक 18 वर्षीय युवती एवं उसकी सहेली को छोड़ देने के नाम पर लेकर जंगल तरफ जा रहे थे। वहां से एक युवती भाग निकली। उन्होंने मृतका के साथ अनाचार करने की कोशिश की। अनाचार का विरोध करने पर उन्होंने उस पर पत्थर से हमला कर दिया। युवती के बेहोश हो जाने पर दोनों भाग निकले। गंभीर रूप से घायल युवती की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस ने आरोपी विनोद कुमार साह और उसके नाबालिग दोस्त को धारा 302, 201, 363, 365, 34 के तहत गिरफ्तार कर लिया है। कार्रवाई में नगर निरीक्षक जेएस कंवर और उनकी टीम सक्रिय रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed