{"_id":"64c15cd88f54b12c3e047c57","slug":"two-bike-riders-died-after-being-crushed-by-a-truck-in-balrampur-2023-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur Accident: तेज रफ्तार में फिसलकर गिरे बाइक सवार, ट्रक से कुचलकर दोनों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur Accident: तेज रफ्तार में फिसलकर गिरे बाइक सवार, ट्रक से कुचलकर दोनों की मौत
Wed, 26 Jul 2023 11:20 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Wed, 26 Jul 2023 11:20 PM IST
सार
बलरामपुर में बुधवार को नेशनल हाइवे क्रमांक 343 में सेमरसोत स्थित मोड़ पर सामने से ट्रक को आता देखकर बाइक सवार दो युवक अनियंत्रित होकर गिर गए। दोनों घिसटते हुए ट्रक के नीचे जा घुसे और उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
ट्रक से कुचलकर बाइक सवारों की मौत हो गई।
- फोटो : संवाद
विस्तार
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में बुधवार को नेशनल हाइवे क्रमांक 343 में सेमरसोत स्थित मोड़ पर सामने से ट्रक को आता देखकर बाइक सवार दो युवक अनियंत्रित होकर गिर गए। दोनों घिसटते हुए ट्रक के नीचे जा घुसे और गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और दोनों को बलरामपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उनकी हालत देखकर अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही दोनों ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, बलरामपुर के शंकरगढ़ निवासी देवसाय (19) व ग्राम डीपाडीह खुर्द निवासी संदीप टोप्पो (20) बाइक से बलरामपुर की ओर आ रहे थे। दोनों अंबिकापुर-रामानुजगंज नेशनल हाइवे क्रमांक 343 में सेमरसोत के खतरनाक मोड़ के पास पहुंचे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक को अचानक देखकर अनियंत्रित होकर गिर पड़े। दोनों बाइक सहित करीब 30 फीट तक घिसटते हुए ट्रक के नीचे घुस गए।
विज्ञापन
हादसे में उनके सिर, सीने सहित शरीर के अन्य हिस्से में गंभीर चोटें आई थीं। सूचना मिलने पर संजीवनी 108 की मदद से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां दोनों को डाक्टरों ने उपचार के बाद गंभीर स्थित में मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर के लिए रेफर कर दिया। दोनों को अंबिकापुर ले जाया जा रहा था, पर रास्ते में राजपुर के उन्होंने दम तोड़ दिया। दोनों युवकों की मौत से शंकरगढ़ में शोक है।
विज्ञापन