फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   Three people died in a road accident mini truck and bike collided violently in Ambikapur

Ambikapur: सड़क हादसे में तीन की दर्दनाक मौत, मिनी ट्रक और बाइक में हुई जोरदार भिड़ंत, शिनाख्त में जुटी पुलिस

Fri, 19 Jul 2024 06:12 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 19 Jul 2024 06:12 PM IST
सार

अंबिकापुर-रायगढ़ एनएच 43 मुख्यमार्ग में शुक्रवार को ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार पति-पत्नी एवं बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद अभी तक मृत तीनों की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

विज्ञापन
Three people died in a road accident mini truck and bike collided violently in Ambikapur
सड़क हादसे में तीन की दर्दनाक मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंबिकापुर-रायगढ़ एनएच 43 मुख्यमार्ग में शुक्रवार को ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार पति-पत्नी एवं बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद अभी तक मृत तीनों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। बाइक सवार आगे चल रहे पिकअप के अचानक मुड़ने के कारण रांग साइड में आ गए और उन्हें सामने से आ रहे मिनी ट्रक ने टक्कर मार दी। घटना सीतापुर थानाक्षेत्र की है। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार आज दोपहर करीब एक बजे सीतापुर की ओर से बाइक में सवार युवक अपनी पत्नी एवं बच्चे के साथ अंबिकापुर की ओर जा रहा था। नेशनल हाइवे 43 में मंगारी के पास बाइक के सामने जा रही पिकअप के चालक ने अचानक पिकअप को मोड़ दिया। बाइक चालक ने पिकअप से बचने की कोशिश की और रांग साइड में आ गया। अंबिकापुर से सीतापुर की ओर तेज रफ्तार में जा रहे स्वराज माजदा मिनी ट्रक ने बाइक सवारों को चपेट में ले लिया। मिनी ट्रक के साथ तेज रफ्तार में हुई टक्कर में बाइक सवार पति-पत्नी एवं बच्चे तीनों की मौत हो गई। हादसे के बाद माजदा ट्रक चालक ने गाड़ी रोकी एवं डायल 112 को सूचना दी। मौके पर सीतापुर पुलिस भी पहुंची। मृतकों के शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।  

विज्ञापन


बाइक सवार युवक मृतकों का मोबाइल लेकर हुए फरार

वही घटना के पश्चात प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के बाद मौके पर बाइक से पहुंचे दो युवक मृतकों का मोबाइल फोन उठाकर भाग निकले। उन्हें ग्रामीणों ने रोकने की कोशिश की, तब तक बाइक सवार युवक भाग निकले। मोबाइल फोन नहीं मिलने के कारण मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पा रही है। सीतापुर पुलिस मृतकों के शिनाख्त की कोशिश कर रही है। पुलिस ने मिनी ट्रक को जब्त कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed