{"_id":"63eb9b0d235ee477dd0df021","slug":"three-day-mainpat-festival-begins-taday-in-chhattisgarh-ambikapur-2023-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपाट उत्सव का रंगारंग शुभारंभ: मंच पर उतरी छत्तीसगढ़िया गीत-संगीत की संस्कृति, मंत्री डहरिया ने उड़ाई पतंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपाट उत्सव का रंगारंग शुभारंभ: मंच पर उतरी छत्तीसगढ़िया गीत-संगीत की संस्कृति, मंत्री डहरिया ने उड़ाई पतंग
Tue, 14 Feb 2023 08:00 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Tue, 14 Feb 2023 08:00 PM IST
सार
महोत्सव के पहले दिन हजारों की संख्या में लोग मैनपाट पहुंचे हैं। तीन दिवसीय आयोजन में बॉलीवुड कलाकारों सहित लोक कलाकार अपना हुनर दिखाएंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत 350 जोड़े विवाह सूत्र में भी बंधे।
विज्ञापन
मैनपाट उत्सव में कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार।
- फोटो : संवाद
विस्तार
छत्तीसगढ़ का शिमला कहे जाने वाले अंबिकापुर के मैनपाट में तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव का रंगारंग शुभारंभ मंगलवार को हो गया। नगरीय प्रशासन एवं जिले के प्रभारी मंत्री शिवकुमार डहरिया व संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने दीप प्रज्जवन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद मंच पर शैला, करमा सहित अन्य छत्तीसगढ़ी गीत-संगीत और नृत्य की छटा बिखर गई। महोत्सव के पहले दिन हजारों की संख्या में लोग मैनपाट पहुंचे हैं। तीन दिवसीय आयोजन में बॉलीवुड कलाकारों सहित लोक कलाकार अपना हुनर दिखाएंगे।
विज्ञापन
मंत्री ने उड़ाई पतंग
इस अवसर पर नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया और संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने विभिन्न आकार की पतंग को उड़ाकर पतंगबाजी के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर तीरंदाजी, साइकिलिंग सहित कई प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत विवाह सूत्र में बंधे 350 जोडों को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
इस दौरान मंत्री डॉ. डहरिया ने कहा कि, प्राकृतिक व सांस्कृतिक धरोहर की संरक्षण की उद्देश्य से आयोजित किए जाने वाले मैनपाट महोत्सव में छत्तीसगढ़ी व जनजातीय कला संस्कृति की झलक दिखती है। सरगुजा में कई दर्शनीय स्थल हैं, इनमें सांस्कृतिक विरासत की अनमोल धरोहर भी है। मैनपाट में बौद्ध मठ व अध्यात्म के भी दर्शन होते हैं। यहां तिब्बती बौद्ध धर्म गुरू दलाई लामा का भी दो बार पदार्पण हुआ है।
विज्ञापन
उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रयासों से प्रदेश में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के माध्यम से परंपरागत खेलों को पुर्नजीवित करने को प्रयास किया जा रहा है। संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि आठ साल पहले शुरू हुए मैनपाट महोत्सव का देश-प्रदेश में पहचान बनती जा रही है। महोत्सव में स्थानीय कला संस्कृति को देखने का अवसर मिलने के साथ ही क्षेत्र के विकास के कार्य भी हो रहा है।
कई कलाकार मचाएंगे धूम
मैनपाट महोत्सव की पहली शाम को मशहूर बॉलीवुड सिंगर शशि सुमन, सुमेधा करमहे और मान्या नारंग की सुमधुर सुरों की महफिल सजेगी। महोत्सव के दूसरे दिन 15 फरवरी को भोजपुरी गायक पवन सिंह व इंडियन कॉमेडियन सुनिल पाल धूम मचाएंगे। कार्यक्रम में बचपन का प्यार फेम सहदेव दिर्दो, छत्तीसगढ़ी लोक गायिका आरू साहू व जशमीत कौर, लिटिल चैंप गायक प्रियांशु मिश्रा, अमन श्रीवास्तव, क्लासिकल डांसर रित्विका बनर्जी, छत्तीसगढ़ी लोक संगीत लोरिक चंदा, गायक चंदन दास ब्रजेष बैण्ड एवं पियानों वादन रजी मोहम्मद के द्वारा की जाएगी।