फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   minor who went to attend the wedding ceremony was stabbed and injured

Ambikapur: शादी में शामिल होने गए नाबालिग पर चाकू से हमला, खेत में खून से लथपथ मिला बेटा; अस्पताल में तोड़ा दम

Wed, 31 May 2023 10:52 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 31 May 2023 10:52 PM IST
सार

परिजनों को फोन से सूचना मिली कि मयंक को किसी ने चाकू मार दिया है। सूचना पर परिजन खेत पर पहुंचे। इसके बाद घायल मयंक परिजनों को खेत में मिला।

विज्ञापन
minor who went to attend the wedding ceremony was stabbed and injured
चाकू से घायल नाबालिग की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धौरपुर क्षेत्र के ग्राम बरडीह गांव में शादी समारोह में शामिल होने गए एक नाबालिक पर कुछ लोगों ने चाकू से हमला कर उसे गंभीर रुप से घायल कर दिया। घायल अवस्था में परिजन को वह गांव के खेत में मिला। उस दौरान उसके साथ एक युवती भी थी। गंभीर स्थिति में उसे मिशन अस्पताल लाकर दाखिल कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में हत्या का अपराध दर्ज कर लिया है। वहीं दूसरी ओर हत्या के आरोपियों का सुराग नहीं मिला है। आज मौके पर पुलिस की विशेष टीम भी पहुंची थी।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, बरडीह धौरपुर निवासी मयंक बघेल पिता कृष्णा बघेल 16 वर्ष 29 मई की रात गांव में ही शादी समारोह में शामिल होने गया था। रात को परिवार और गांव वाले आईपीएल फाइनल देख रहे थे। देर रात करीब 2 बजे उसके परिजनों को फोन से सूचना मिली कि मयंक को किसी ने चाकू मार दिया है। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। एक खेत में मयंक घायल अवस्था में पड़ा हुआ था और उसके साथ एक युवती भी थी। मयंक के चाचा कृष्णा पनिका सहित अन्य ग्रामीण उसे उठाकर गांव तक लाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

घायल मयंक को परिजन सबसे पहले धौरपुर अस्पताल ले गए। वहां से रेफर करने पर उसे मिशन अस्पताल लाकर सुबह 6 बजे दाखिल कराया गया। शाम 5 बजे उसकी मौत हो गई। घायल मयंक की मौत के बाद धौरपुर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 302 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। मामले की जांच के लिए सरगुजा पुलिस की विशेष टीम का गठन भी एसपी ने किया है।

विज्ञापन

टार्च लेकर पहुंचा था हमलावर
घटना की जांच के लिए पुलिस की विशेष टीम आज मौके पर पहुंची थी। पुलिस पूछताछ में किशोर के साथ खेत में मिली लड़की ने बताया कि हमलावर हाथ में टार्च लेकर पहुंचा था और उसके पास कुल्हाड़ी भी थी। हाथापाई में मयंक ने कुल्हाड़ी छीन लिया तो हमलावर ने उसपर चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार कर दिया। लड़की ने शोर मचाया तो हमलावर मयंक को खेत में गिरता देख भाग निकला। हमलावर को कोई सुराग नहीं मिल सका है। जिस लड़की के साथ मयंक खेत में गया था वह शादी समारोह में शामिल होने के लिए बतौली क्षेत्र से आई थी। 

पुलिस सभी पहलुओं से करेगी जांच
सरगुजा एएसपी विवेक शुक्ला ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। मामला प्रेम प्रसंग का ही लग रहा है। इसके अलावे अन्य पहलुओं पर भी जांच की जा रही है। इसकी संभावना ज्यादा है कि मयंक एवं लड़की को शादी समारोह स्थल से जाते हुए देखकर उनका पीछा किया गया था। फिलहाल हत्यारे का सुराग लगाने पुलिस जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed