फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   fun of the bike was heavy student died after colliding with the truck in Ambikapur

Ambikapur: बाइक से मस्ती पड़ी भारी, ट्रक से टकराकर छात्र की मौत, दो छात्राएं घायल

Mon, 20 Mar 2023 09:21 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 20 Mar 2023 09:21 PM IST
सार

तीनों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने सुनील को मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल दोनों छात्राएं सगी बहनें हैं। हादसे के बाद ट्रक का चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग निकला।

विज्ञापन
fun of the bike was heavy student died after colliding with the truck in Ambikapur
ट्रक से टकराकर छात्र की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंबिकापुर में तेज रफ्तार बाइक में मस्ती कॉलेज के युवक युवतियों को भारी पड गई। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर अंबिकापुर-रामानुजगंज मुख्य मार्ग में शंकरघाट के पास ट्रक से जा भिड़ी। हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौके पर मौत हो गई जबकि दो छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। सड़क पर गिरे छात्राओं में एक के पैर पर ट्रक का पहिया चढ़ गया। दोनों छात्राओं को गंभीर अवस्था में मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती किया गया है।

विज्ञापन


अंबिकापुर के सुभाषनगर में रहकर कॉलेज में पढ़ने वाला छात्र सुनील पिता स्व. राजलाल 18 वर्ष मंगलवार शाम करीब चार बजे बाइक में साथ पढ़ने वाली दो छात्राओं को बैठाकर बाइक से घूमने निकला था। वे तेज रफ्तार में सरगवां मार्ग से अंबिकापुर-रामानुजगंज मुख्यमार्ग पर पहुंचे। अंबिकापुर की ओर से बिहार के लिए जा रही ट्रक को देखकर भी बाइक चला रहे सुनील ने बाइक की स्पीड कम नहीं की। ट्रक के साइड से कट मारकर निकालते समय बाइक ट्रक से टकरा कर अनियंत्रित हो गई। बाइक में सवार सुनील एवं दो छात्राएं सड़क पर गिर गईं। हादसे में सिर में गंभीर चोट आने के कारण सुनील की मौके पर मौत हो गई। वहीं सड़क पर गिरी मेनका के पैरों में ट्रक का पहिया चढ़ गया, जिससे उसका पैर कुचल गया।

विज्ञापन

 

हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। डायल 108 की मदद से तीनों को मेडिकल कालेज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने सुनील को मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल दोनों छात्राएं सगी बहनें हैं। हादसे के बाद ट्रक का चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग निकला।

विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों ने नहीं पहना था हेलमेट 
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के दौरान युवक एवं युवतियां मस्ती के मूड़ में थे। तीनों ने हेलमेट नहीं पहना था। हादसे में बाइक चालक सुनील के सिर में गंभीर चोटें आईं, जो उसकी मौत का कारण बनीं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed