फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   five killed in a horrific collision between a truck and a Bolero in Ambikapur

छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा: ट्रक-बोलेरो की भीषण टक्कर, अब तक पांच की मौत; मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे लोग

Wed, 26 Feb 2025 03:13 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 26 Feb 2025 03:13 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में आज एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में अब तक पांच लोगों की मौत हो रही है। ये सभी मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे। 

विज्ञापन
five killed in a horrific collision between a truck and a Bolero in Ambikapur
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंबिकापुर में बुधवार को सरगुजा जिला के सीतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिशनपुर प्लांट के पास एनएच 43 पर लगभग 12 बजे भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां ट्रक (कंटेनर) और बोलेरो में जोरदार भिड़ंत हो गई। जिससे बोलेरो में सवार एक मासूम सहित पांच की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि छह लोग घायल हैं। जिन्हें उपचार के लिए सीतापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद कुछ लोगों को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। हादसे के बाद गुस्साई भीड़ ने कंटेनर में आग लगा दिया। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बोलेरो वाहन में सवार लोग महाशिवरात्रि के अवसर पर किलकिला शिव मंदिर से दर्शन कर अपने घर रेवापुर-सखौली लौट रहे थे। तभी राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक और बोलेरा में बिशनपुर प्लांट के पास जोरदार भिड़ंत हो गई। शुरूआती जानकारी में हादसे के दौरान बोलेरो वाहन में सवार एक मासूम सहित चार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक बच्चे की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। अब सात लोग घायल हैं और अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन


शिव मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे लोग
बताया जा रहा है कि बोलेरो में सवार रेवापुर-सखौली निवासी 11 लोग महाशिवरात्रि पर सीतापुर के किलकिला शिव मंदिर गए थे। सुबह दर्शन कर अपने घर लगभग 12 बजे रेवापुर-सखौली लौट रहे थे। इसी दौरान ब्लैक स्पॉट वाली जगह पर हादसा हो गया। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हैं मृतक
राजकुमार अगरिया 61 वर्ष,
अंजली अगरिया 26 वर्ष
सूरज 13 वर्ष
6 माह का मासूम
आयुष उम्र 12 वर्ष

घायलों की संख्या
विवान 4 वर्ष,
मनोहर सिंह ड्राइवर 30 वर्ष
रुपनी 30 वर्ष सहित सात लोग शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed