फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   Ambikapur Drunken speeding bike rider collided

Ambikapur: नशे में धुत तेज रफ्तार बाइक सवार ने मारी टक्कर, शिक्षक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

Mon, 13 Feb 2023 10:23 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 13 Feb 2023 10:23 PM IST
सार

हादसे में समलेश सिंह के नीचे गिरने से  उनका सिर सड़क से टकरा गया जिससे गंभीर चोट आने के कारण उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Ambikapur Drunken speeding bike rider collided
घटना स्थल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंबिकापुर- बनारस मुख्यमार्ग में वाड्रफनगर के अजगरा नाले के पास सोमवार शाम करीब 4.30 बजे दो बाइकों की भिड़ंत में स्कूल से लौट रहे शिक्षक की मौके पर मौत हो गई। वहीं दूसरे बाइक का चालक युवक एवं बालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वाड्रफनगर में दाखिल कराया गया है।

विज्ञापन

 

वाड्रफनगर एसडीओपी अभिषेक झा ने बताया कि सोमवार शाम करीब 4.30 बजे बनारस मुख्यमार्ग में अजगरा नाले के पास बसंतपुर हाई स्कूल अपने बाइक में सवार होकर घर लौट रहे व्याख्याता समलेश पटेल की बाइक को सामने से तेज रफ्तार में आ रहे पल्सर बाइक ने टक्कर मार दी। बाइकों की भिड़ंत में समलेश पटेल सड़क पर गिर गए और सिर में गंभीर चोट आने के कारण उनकी मौके पर मौत हो गई। पल्सर वाहन में सवार विदेश पिता रामसुंदर 21 वर्ष तथा तथा पीछे बैठा ऋषि पिता प्रेम प्रकाश 11 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों बाइक में सवार होकर वाड्रफगर से बसंतपुर की ओर जा रहे थे। हादसे की सूचना पर तीनों को अस्प्ताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने समलेश पटेल 45 वर्ष को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने देर शाम शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। 

विज्ञापन

 

हेलमेट पहने थे, लेकिन नहीं बच सकी जान-
हादसे में मृतक शिक्षक समलेश सिंह प्रतिदिन सोनडीहा से बसंतपुर स्कूल आते-जाते थे। उन्होंने हेलमेट भी पहन रखा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पल्सर चालक युवक नशे की हालत में तेज रफ्तार में बाइक चला रहा था और उसने गलत साइड में जाकर बाइक सवार शिक्षक को टक्कर मार दी। हादसे में समलेश सिंह के नीचे गिरने से  उनका सिर सड़क से टकरा गया जिससे गंभीर चोट आने के कारण उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed