फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur: Two killers absconding after killing JMM leader in Jharkhand arrested from Chando

Ambikapur: चांदो क्षेत्र से दो हत्यारोपी गिरफ्तार, झारखंड में झामुमो नेता का कत्ल कर हुए थे फरार

Thu, 27 Oct 2022 09:50 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, अंबिकापुर
अमर उजाला ब्यूरो, अंबिकापुर Published by: अनुराग सक्सेना Updated Thu, 27 Oct 2022 09:50 PM IST
सार

झारखंड के चिनिया में 20 अक्टूबर की शाम तीन बदमाशों ने चिनिया की मुखिया के पति अयूब अंसारी को मस्जिद की ओर जाते समय गोली मार दी थी। अयूब अंसारी को गंभीर अवस्था में गढ़वा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। अयूब अंसारी झारखंड में सत्तासीन झामुमो के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य थे।

विज्ञापन
Ambikapur: Two killers absconding after killing JMM leader in Jharkhand arrested from Chando
पुलिस की गिरफ्त में हत्यारोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड के चिनिया से झामुमो नेता और पंचायत के मुखिया के पति की गोली मारकर हत्या के बाद फरार निगरानीशुदा बदमाश एवं उसके सहयोगी को बलरामपुर जिले के चांदो थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पांच लाख रुपये बरामद किए गए हैं। मुख्य आरोपी यूपी और झारखंड का निगरानीशुदा बदमाश है। यूपी में उसे देखते ही गोली मारने का आदेश भी जारी किया गया है।

विज्ञापन


बलरामपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, झारखंड के चिनिया में 20 अक्टूबर की शाम तीन बदमाशों ने चिनिया की मुखिया के पति अयूब अंसारी को मस्जिद की ओर जाते समय गोली मार दी थी। अयूब अंसारी को गंभीर अवस्था में गढ़वा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। अयूब अंसारी झारखंड में सत्तासीन झामुमो के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य थे।
विज्ञापन


झारखंड सरकार ने हत्याकांड के आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के आदेश दिए थे। झारखंड पुलिस हत्या के बाद फरार मुख्य आरोपी सद्दाम खान एवं उसके दो साथियों की तलाश में लगी थी एवं उनके कॉल ट्रेस कर मोबाइल लोकेशन लिया जा रहा था। इस बीच बलरामपुर पुलिस को झारखंड पुलिस से लिंक मिला कि सद्दाम एवं उसके साथी बलरामपुर जिले के चांदो थानाक्षेत्र अंतर्गत कंदरी में छिपे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सूचना पर चांदो थानाप्रभारी विजय कैवर्त की पुलिस टीम ने कंदरी में छापा मारकर मुख्य आरोपी सद्दाम खान व उसके एक सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी मौके से जंगल की ओर फरार हो गया।

पांच लाख बरामद, झारखंड पुलिस को सौंपे गए आरोपी

चांदो थानेदार विजय कैवर्त ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से पांच लाख रुपये नकद राशि बरामद की गई है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि झामुमो नेता की हत्या के बाद वे भागकर छत्तीसगढ़ आ गए थे। आरोपियों ने सूरजपुर और बरियों के आरा में भी शरण ली थी। वे पकड़े जाने के डर से लगातार अपना ठिकाना बदल रहे थे।

यूपी व झारखंड में निगरानीशुदा बदमाश

झामुमो नेता अयूब अंसारी की हत्या का मुख्य आरोपी सद्दाम खान यूपी में कई अपराधों में शामिल रहा है। यूपी में उसे देखते ही गोली मारने का आदेश है। झारखंड में सद्दाम को कई दिग्गजों का संरक्षण मिलने की जानकारी भी पुलिस को मिली है। झामुमो नेता की हत्या कर वे छत्तीसगढ़ में सुरक्षित ठिकाने की तलाश में छिपे थे, हालांकि मोबाइल नंबरों को लगातार ट्रेस किए जाने के कारण सद्दाम व उसके साथियों तक पुलिस पहुंच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed