{"_id":"6ae825af241ae89e9e0db47e","slug":"ambikapur-elephant-kills-two-more-six-month-death-toll-linked-to-tusker-rises-to-14-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबरा हाथी का खौफनाक तांडव: बाइक सवार समेत दो लोगों को कुचलकर मार डाला, एक ने ट्रक के नीचे छिपकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबरा हाथी का खौफनाक तांडव: बाइक सवार समेत दो लोगों को कुचलकर मार डाला, एक ने ट्रक के नीचे छिपकर बचाई जान
Mon, 02 Nov 2026 11:25 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अम्बिकापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अम्बिकापुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Mon, 02 Nov 2026 11:25 AM IST
सार
पिछले छह महीनों से आतंक मचा रहे कबरा हाथी के हमले में रविवार शाम दो और लोगों को हाथी ने कुचल दिया। बाइक पर पीछे बैठा भतीजा ट्रक के नीचे छिपकर अपनी जान बचाने में सफल रहा।
विज्ञापन
कबरा हाथी ने दो को कुचला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सरगुजा-सूरजपुर जिले की सीमा पर स्थित कल्याणपुर-अखोरा मार्ग पर रविवार शाम एक कबरा हाथी ने दो लोगों को कुचलकर मार डाला। सूरजपुर वन परिक्षेत्र के अखोरा गांव और मुख्य मार्ग पर हुई इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत व्याप्त है। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
भतीजे ने ट्रक के नीचे छिपकर बचाई जान
बलरामपुर जिला निवासी विश्वनाथ रविवार को अपने भतीजे बलदेव के साथ बाइक से अखोरा गांव में अपनी बहन के घर आया था। शाम लगभग 5:30 बजे दोनों वापस लौट रहे थे, तभी कल्याणपुर-अखोरा मुख्य मार्ग पर उनका सामना कबरा हाथी से हो गया। हाथी ने तुरंत बाइक सवारों पर हमला कर दिया। इस दौरान बलदेव ने भागकर सड़क किनारे खड़े एक ट्रक के नीचे घुसकर अपनी जान बचाई। हाथी ने विश्वनाथ को जमीन पर पटककर कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक बांटीडांड पहाड़ी कोरवा आश्रम में प्यून के पद पर पदस्थ था। हाथी के चले जाने के बाद बलदेव ने ग्रामीणों को इस घटना की सूचना दी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ राज्योत्सव: नवा रायपुर के सेंध लेक पर आज भी उड़ान भरेंगे सारंग हेलिकाप्टर,दिखायेंगे शानदार हवाई करतब
विज्ञापन
खेत में घास काट रहे ग्रामीण को भी कुचला
इसी प्रकार एक हाथी ने अखोरा गांव के खेत में घास काटने गए एक अन्य ग्रामीण मानदेव यादव को भी कुचलकर मार डाला। मानदेव खेत में काम कर रहा था, तभी वहां से गुजर रहे हाथी ने उसे दौड़ाकर कुचल दिया। उसका शव देर शाम खेत में पड़ा मिला। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। बता दें कि कबरा हाथी ने पिछले छह माह में 12 लोगों की जान ली थी। रविवार को दो और लोगों को शिकार बनाने के साथ ही छह माह में इस हाथी द्वारा मारे गए लोगों की कुल संख्या 14 हो गई है।