फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Air service will start from Maa Mahamaya Airport from December 19

CG: 19 दिसंबर से शुरू होगी मां महामाया एयरपोर्ट से हवाई सेवा, एयरलाइन कंपनी फ्लाई बिग ने जारी किया शेड्यूल

Sat, 30 Nov 2024 08:40 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, सरगुजा
अमर उजाला नेटवर्क, सरगुजा Published by: श्याम जी. Updated Sat, 30 Nov 2024 08:40 PM IST
सार

अंबिकापुर के दरिमा मां महामाया एयरपोर्ट से हवाई सेवा आगामी 19 दिसंबर से प्रारंभ हो जाएगी। एयरलाइन कंपनी फ्लाई बिग ने अंबिकापुर-बिलासपुर रूट पर हवाई सेवा शुरू करने के लिए शेड्यूल जारी किया है।

विज्ञापन
Air service will start from Maa Mahamaya Airport from December 19
मां महामाया एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंबिकापुर के दरिमा मां महामाया एयरपोर्ट से हवाई सेवा आगामी 19 दिसंबर से प्रारंभ हो जाएगी। एयरलाइन कंपनी फ्लाई बिग ने अंबिकापुर-बिलासपुर रूट पर हवाई सेवा शुरू करने के लिए शेड्यूल जारी किया है। यह फ्लाइट सप्ताह में गुरूवार, शुक्रवार और शनिवार को उपलब्ध रहेगी।

विज्ञापन


अंबिकापुर-बिलासपुर हवाई सेवा शुरू करने के जारी शेड्यूल को लेकर सरगुजा के लोगों में काफी निराशा है। लोगों को उम्मीद थी कि रायपुर-अंबिकापुर-वाराणसी के लिए हवाई सेवा शुरू होगी,पर ऐसा नहीं हुआ। आमजनों ने अंबिकापुर-बिलासपुर हवाई सेवा शुरू करने के जारी शेड्यूल को मजाक बताया है। 
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि सड़क मार्ग से बिलासपुर की दूरी तीन घंटे की है। लोग जितना फॉर्मेलिटी अंबिकापुर से 10 किलोमीटर दूर दरिमा जाकर चेक इन के लिए और फिर बिलासपुर चकरभाठा से होकर वह बिलासपुर पहुंचेंगे, उससे पहले वह सड़क मार्ग से बिलासपुर पहुंच जाएंगे। गौरतलब है कि एक माह पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  अंबिकापुर के एयरपोर्ट का वर्चुअल शुभारंभ किया था, लेकिन हवाई सेवाएं शुरू नहीं हो सकीं हैं।एयरलाइंस कंपनी फ्लाई बिग ने अंबिकापुर से फ्लाईट शुरू करने के लिए शेड्यूल एयरपोर्ट अथारिटी को सौंप दिया है। फ्लाई बिग 19 सीटर प्लेन का संचालन करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शेड्यूल के अनुसार, बिलासा एयरपोर्ट बिलासपुर के डायरेक्टर बीरेंद्र सिंह ने बताया कि फ्लाईबिग ने अपना शेड्यूल दे दिया है। अंबिकापुर-बिलासपुर-अंबिकापुर के लिए हवाई सेवा सप्ताह में तीन दिन गुरूवार, शुक्रवार एवं शनिवार को उपलब्ध रहेगी।अंबिकापुर से हवाई सेवा शुरू करने का इंतजार लंबे समय से किया जा रहा था। सरगुजा के लोगों में अंबिकापुर से रायपुर एवं वाराणसी के लिए सेवा शुरू करने की उम्मीद थी लेकिन जो शेड्यूल जारी किया गया है उससे लोगों में काफी निराश है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed