{"_id":"5dc57e238ebc3e5b2612366f","slug":"air-india-bhubneshwar-mumbai-flight-declared-emergency-landing-at-raipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"भुवनेश्वर से मुंबई जा रही एयर इंडिया फ्लाइट की रायपुर में इमरजेंसी लैंडिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भुवनेश्वर से मुंबई जा रही एयर इंडिया फ्लाइट की रायपुर में इमरजेंसी लैंडिंग
Fri, 08 Nov 2019 08:09 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: आसिम खान
Updated Fri, 08 Nov 2019 08:09 PM IST
विज्ञापन
एयर इंडिया फ्लाइट की रायपुर में इमरजेंसी लैंडिंग
- फोटो : ANI
एयर इंडिया एआई 670 भुवनेश्वर-मुंबई प्लाइट की रायपुर में तकनीकी दिक्कतों की वजह से इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। सभी 182 यात्री सुरक्षित हैं और इन्हें विमान से बाहर निकाल लिया गया है। इस विमान ने शाम 5 बजकर 6 मिनट पर भुवनेश्वर से उड़ान भरी थी। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Air India: AI 670 (Bhubneshwar-Mumbai) flight has declared emergency landing at Raipur due to some technical issues. All 182 passengers are safe and deplaned. Flight was airborne at 17.06 at Bhubneshwar. Further investigation is going on. pic.twitter.com/gMU2q9Q10c
— ANI (@ANI) November 8, 2019विज्ञापन
भवनेश्वर के बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निदेशक एससी होता ने बताया कि विमान को सुरक्षित उतार लिया गया है और सभी यात्री सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि एयर इंडिया की फ्लाइट भुवनेश्वर से मुंबई जा रही थी। फ्लाइट के दो इंजनों में से एक के बंद हो जाने के बाद रायपुर में उसकी इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।
विज्ञापन