फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   AI and robotics education to reach rural students, 'Bhavna Didi's Science School' mobile lab departs

CG News: ग्रामीण छात्रों तक पहुंचेगी AI और रोबोटिक्स की शिक्षा, ‘भावना दीदी की साइंस पाठशाला’ मोबाइल लैब रवाना

Wed, 15 Jul 2026 05:50 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 15 Jul 2026 05:50 PM IST
सार

विधानसभा परिसर से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने ‘भावना दीदी की साइंस पाठशाला’ के तहत संचालित निःशुल्क मोबाइल इमर्जिंग टेक्नोलॉजी लैब को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

विज्ञापन
AI and robotics education to reach rural students, 'Bhavna Didi's Science School' mobile lab departs
सीएम साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने ‘भावना दीदी की साइंस पाठशाला’ को दिखाई हरी झंडी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में ग्रामीण विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ने की दिशा में नई पहल की शुरुआत हुई है। विधानसभा परिसर से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने ‘भावना दीदी की साइंस पाठशाला’ के तहत संचालित निःशुल्क मोबाइल इमर्जिंग टेक्नोलॉजी लैब को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह लैब पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के स्कूलों में पहुंचकर विद्यार्थियों को अत्याधुनिक तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण देगी।
विज्ञापन


मोबाइल लैब के माध्यम से छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), रोबोटिक्स, ड्रोन, 3डी प्रिंटिंग, कोडिंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), एयरोमॉडलिंग तथा ऑगमेंटेड और वर्चुअल रियलिटी (AR/VR) जैसी उभरती तकनीकों से परिचित कराया जाएगा।
विज्ञापन


इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों तक भी आधुनिक विज्ञान और तकनीक की पहुंच जरूरी है। उन्होंने कहा कि यह पहल विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार और तकनीकी कौशल विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। नई शिक्षा नीति के अनुरूप यह प्रयोग आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने का प्रयास है, जिससे ग्रामीण छात्र भी भविष्य की तकनीकों में दक्ष बन सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि विज्ञान और तकनीक के इस दौर में ग्रामीण विद्यार्थियों को भी महानगरों जैसी सीखने की सुविधाएं मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मोबाइल लैब के जरिए बच्चे केवल किताबों तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि ड्रोन उड़ाने, रोबोट संचालित करने और 3डी मॉडल तैयार करने जैसी गतिविधियों का व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त करेंगे।

कार्यक्रम के दौरान दोनों नेताओं ने मोबाइल लैब का निरीक्षण कर उसमें उपलब्ध तकनीकी उपकरणों और प्रशिक्षण मॉड्यूल की जानकारी ली। प्रशिक्षकों ने बताया कि विद्यार्थियों को प्रयोग आधारित प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे उनकी रचनात्मकता, समस्या समाधान क्षमता और तकनीकी समझ विकसित होगी।

इस परियोजना के तहत पांच प्रशिक्षकों की टीम पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के शासकीय विद्यालयों और सरस्वती शिशु मंदिरों में तीन से पांच दिन की कार्यशालाएं आयोजित करेगी। पहले चरण में कक्षा 10वीं, 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। योजना के तहत पहले वर्ष में पांच हजार से अधिक छात्रों तक आधुनिक तकनीकी शिक्षा पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। प्रशिक्षण पूरा करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए जाएंगे।


कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, कौशल विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, विधायक भावना बोहरा, विधायक सुशांत शुक्ला, विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम की अध्यक्ष मोना सेन सहित कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed