फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Agriculture Minister Ramvichar Netam tweeted and said- I am out of danger, expressed gratitude to well-wishers

CG News: कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने ट्वीट कर कहा- खतरे से बाहर हूं, शुभचिंतकों का जताया आभार

Sat, 23 Nov 2024 12:05 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 23 Nov 2024 12:05 PM IST
सार

आज सुबह मंत्री नेताम ने सोशल मीडिया एक्स पर अपना हाल बताया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि मेरे प्रिय शुभचिंतक भाइयों एवं बहनों, हाल ही में हुई दुर्घटना में ईश्वर की कृपा और आप सभी की दुआओं से मैं पूरी तरह सुरक्षित हूं और अब खतरे से बाहर हूं।

विज्ञापन
Agriculture Minister Ramvichar Netam tweeted and said- I am out of danger, expressed gratitude to well-wishers
कृषि मंत्री रामविचार नेताम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रामविचार नेताम बीती रात सड़क हादसे में घायल हो गए। आज सुबह मंत्री नेताम ने सोशल मीडिया एक्स पर अपना हाल बताया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि मेरे प्रिय शुभचिंतक भाइयों एवं बहनों, हाल ही में हुई दुर्घटना में ईश्वर की कृपा और आप सभी की दुआओं से मैं पूरी तरह सुरक्षित हूं और अब खतरे से बाहर हूं। आपके स्नेह, प्रार्थनाओं और आशीर्वाद ने मुझे अपार हिम्मत और शक्ति दी है, मैं आपके इस अपार स्नेह का ऋणी हूं।  इस मुश्किल समय में जो प्रेम और साथ मुझे आपसे मिला, उसके लिए आप सभी का हृदय से आभार।
विज्ञापन


प्रदेश के कृषि मंत्री रामविचार नेताम का शुक्रवार रात सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। वे शाम को कबीरधाम जिले के भोरमदेव मंदिर से दर्शन कर बेमेतरा होते हुए रायपुर जा रहे थे। इसी दौरान बेमेतरा-सिमगा नेशनल हाईवे स्थित जेवरा गांव के पास सड़क हादसे का शिकार हो गए। हादसे में कृषि मंत्री को काफी चोट आई। उनके साथ मौजूद अन्य लोग भी हादसे चोटिल हुए। हादसा के बाद सभी को ग्रीन कॉरिडोर बनाकर रायपुर लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। सड़क हादसे के बाद रायपुर पहुंचते ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल समेत कैबिनेट के अन्य मंत्री भी उनसे मुलाकात की और हाल चाल जाना।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed