फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Administrative staff arrived to demolish the under construction Durga Mandap atmosphere of tension in Balrampu

Balrampur Ramanujganj: निर्माणाधीन दुर्गा मंडप को तोड़ने पहुंचा प्रशासनिक अमला, तनाव का माहौल

Wed, 25 Dec 2024 05:11 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 25 Dec 2024 05:11 PM IST
सार

बलरामपुर रामानुजगंज नगर की 75 वर्ष पुरानी नवयुवक दुर्गा पूजा कमेटी पीपल चौक में विधायक मद से दुर्गा मंडप का निर्माण कराया जा रहा है मंगलवार को तनाव की स्थिति निर्मित हो गई। 

विज्ञापन
Administrative staff arrived to demolish the under construction Durga Mandap atmosphere of tension in Balrampu
दुर्गा मंडप को तोड़ने पहुंचा प्रशासनिक अमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलरामपुर रामानुजगंज नगर की 75 वर्ष पुरानी नवयुवक दुर्गा पूजा कमेटी पीपल चौक में विधायक मद से दुर्गा मंडप का निर्माण कराया जा रहा है मंगलवार को तनाव की स्थिति तब निर्मित हो गई जब तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित प्रशासनिक हमला जेसीबी लेकर दुर्गा मंडप के किनारे के निर्माण को तोड़ने फहुचे। जिसका नवयुवक दुर्गा पूजा समिति एवं नगर वासियों के द्वारा यह कहते हुए विरोध किया जाने लगा कि पहले से यहां घूमटी लगता था वहां से करीब 2 से 3 फीट हम अंदर में निर्माण कार्य कर रहे हैं ऐसे में अनावश्यक रूप से प्रशासन की कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। सुबह से लेकर देर शाम तक मध्य बाजार में तनाव की स्थिति निर्मित रही।

विज्ञापन


गौरतलब है कि नवयुवक दुर्गा पूजा संघ के द्वारा नगर के लिए ऐतिहासिक महत्व रखने वाले दुर्गा मंडप  निर्माण कार्य कराया जा रहा है। करीब 3 दिन पहले कार्य को रोके जाने के मौखिक रूप से नायब तहसीलदार के द्वारा कहा गया था जिस पर समिति के लोगों ने कहा कि आप लिखित में दीजिए हम काम रोक देंगे परंतु लिखित में नहीं मिलने के बाद कार्य हो रहा था इस बीच मंगलवार को प्रशासनिक अमला जब जेसीबी से तोड़ने मौके पर पहुंचा तो तनाव की स्थिति हो निर्मित होकर देखते-देखते काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए एवं तोड़े जाने का विरोध करने लगे। काफी देर तक प्रशासनिक अधिकारियों के सामने नवयुवक दुर्गा पूजा समिति के लोगों एवं नगर वासियों के द्वारा अपनी बात रखी गई परंतु मामला हल नहीं हो सका।
विज्ञापन


प्रतिनिधि मंडल ने एसडीएम से की मुलाकात 
नगर के प्रतिष्ठित व्यवसाय एवं वरिष्ठ भाजपा नेता कन्हैयालाल अग्रवाल, नवयुवक दुर्गा पूजा संघ के पूर्व अध्यक्ष अजय गुप्ता,शैलेश गुप्ता नवयुवक दुर्गा पूजा संघ के आलोक गुप्ता, अमित जायसवाल विकास गुप्ता बिक्की ने मामले को लेकर एसडीएम कार्यालय में पहुंचकर एसडीएम से मामले को लेकर बात की। प्रतिनिधि मंडल ने अनुरोध विरोध किया कि आप मौके पर आकर मुआयना कीजिए। पहले जितना में काबिज थे उससे कम में निर्माण हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लालचंद बाबू ने दान में दी थी जमीन
नगर के प्रतिष्ठित व्यवसाय रहे स्वर्गीय लालचंद बाबू के द्वारा दुर्गा मंडप के लिए जमीन को दान में दी गई थी समिति के लोगों ने कहा कि जिस जमीन पर निर्माण कराया जा रहा है वह दान की भूमि है शासकीय भूमि नहीं है ऐसे में प्रशासन के द्वारा अनावश्यक रूप से क्यों हस्तक्षेप किया जा रहा है हम लोग नहीं समझ पा रहे है।

पीपल चौक दुर्गा मंडप रखता है ऐतिहासिक महत्व
पीपल चौक दुर्गा मंडप नगर के लिए ऐतिहासिक महत्व रखता है। पूरे नगरवासियों की आस्था यहां से जुड़ी हुई है। जैसे ही मध्य बाजार के लोगों को जेसीबी से प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा तोड़ने जान के लिए आने की सूचना मिली काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए थे।


नवयुवक दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष आलोक गुप्ता ने कहा कि दुर्गा पूजा यहां 75 वर्षों से होते आ रहा है शासन के द्वारा राशि मिली जिससे कार्य हो रहा है वही कार्य होने से पहले नियमानुसार डीमार्केशन कराया गया था। वही जितना पर काबिज थे उससे कम जगह पर निर्माण कार्य हो रहा है। अगल-बगल के लोगों को कोई आपत्ति नहीं है उसके बाद भी कार्य को क्यों रुकवाया जा रहा है समझ से परे है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed