फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Additional Collector of Sarguja uses abusive words, video went viral, said – you are not conscious

Sarguja News: सरगुजा की अपर कलेक्टर ने अपशब्द कहे, वीडियो वायरल, बोलीं-आपको होश नहीं

Sat, 28 May 2022 12:44 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सरगुजा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सरगुजा Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 28 May 2022 12:44 PM IST
सार

अपर कलेक्टर इस कार्यक्रम में प्रभारी बनकर आई थीं। वायरल वीडियो में अपर कलेक्टर कह रही हैं कि यहां सब गलत-गलत हो रहा है। मैं सब कैंसल कर दूंगी। आपको कुछ होश नहीं है।

विज्ञापन
Additional Collector of Sarguja uses abusive words, video went viral, said – you are not conscious
sarguja upper collector tanuja salam - फोटो : social media

विस्तार

अपर कलेक्टर जैसे पद बैठी महिला अधिकारी किसी को सरेआम अपशब्द कहे, यह कम ही देखने सुनने में आता है। लेकिन, छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले की अपर कलेक्टर तनुजा सलाम का एक वीडियो वायरल हो रहा है। उसमें वह एक स्कूल में प्रवेश के काउंसलिंग के वक्त स्टाफ पर भड़कती व अमर्यादित व्यवहार करती नजर आ रही हैं। 

विज्ञापन


सरगुजा जिले के नर्मदापुर में स्वामी आत्मानंद स्कूल में प्रवेश के लिए काउंसलिंग कार्यक्रम रखा गया था। इसमें बच्चों को लॉटरी सिस्टम से स्कूल में प्रवेश देना था, क्योंकि सीटें कम हैं और प्रवेश के इच्छुक बच्चों के आवेदनों की संख्या ज्यादा है। अपर कलेक्टर इस कार्यक्रम में प्रभारी बनकर आई थीं। वायरल वीडियो में अपर कलेक्टर कह रही हैं कि यहां सब गलत-गलत हो रहा है। मैं सब कैंसल कर दूंगी। आपको कुछ होश नहीं है।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कार्यक्रम में सब कुछ चल ही रहा था, लेकिन अपर कलेक्टर बच्चों के नाम पढ़ रहे शिक्षक पर अचानक भड़क गईं। शिक्षक एक ही बच्चे का नाम बार-बार पढ़ रहा था। इससे खफा होकर पहले तो सलाम ने अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया और फिर कहने लगीं कि हम यहां डबल-डबल नाम पढ़ रहे हैं, आपको होश ही नहीं है। यहां सब गलत हो रहा है। मैं सब कैंसिल कर दूंगी। इसके लिए आप जिम्मेदार होंगे, आपने कोई  होमवर्क नहीं किया। मुझे लिस्ट दीजिए, जिसमें आपने गरीबी रेखा से नीचे और ऊपर के बच्चों के नाम अलग किए हैं? छात्र-छात्राओं के नामों की अलग अलग सूची कहा हैं? इसके बाद वह अपशब्द कहते हुए शिक्षकों को फरमाती हैं कि तुम गारंटी लो कि जो नाम ले रहे हो, वो सही हैं, तब मैं उनका सत्यापन करूंगी, अन्यथा सब कैंसिल कर दूंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


माफी मांगने की मांग
घटना का वीडियो वायरल होने के बाद छत्तीसगढ़  व्याख्याता संघ ने अपर कलेक्टर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा है कि शिक्षक राष्ट्रनिर्माता होते हैं, लेकिन उनके साथ अधिकारियों का व्यवहार घटिया है। अपर कलेक्टर को उक्त शिक्षक से माफी मांगना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed