फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Action on illegal paddy purchase in Raigarh

Chhattisgarh: रायगढ़ में अवैध धान खरीदी पर कार्रवाई, खाद्य विभाग की टीम ने 688 बोरी जब्त किया अवैध धान

Wed, 27 Nov 2024 08:35 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: श्याम जी. Updated Wed, 27 Nov 2024 08:35 PM IST
सार

रायगढ़ में 14 नवंबर से धान खरीदी की शुरुआत होते ही अवैध धान पर कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में खाद्य विभाग की टीम ने कसडोल के एक मकान में छापामार कार्रवाई करते हुए 688 बोरी अवैध धान पकड़ा है।
 

विज्ञापन
Action on illegal paddy purchase in Raigarh
धान खरीदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायगढ़ जिले में 14 नवंबर से धान खरीदी की शुरुआत होते ही अवैध धान पर कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में खाद्य विभाग की टीम ने कसडोल के एक मकान में छापामार कार्रवाई करते हुए 688 बोरी अवैध धान पकड़ा है। अब तक 25 मामलों में 1736.40 क्विंटल अवैध धान जब्ती की कार्रवाई की जा चुकी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, जिले में अन्य राज्यों से आने वाले अवैध धान तथा कोचियों, बिचैलियों द्वारा धान की अवैध खरीदी एवं बिक्री पर लगातार कार्रवाई जारी है। खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में अवैध धान के परिवहन एवं भंडारण के दौरान जिले में अब तक 25 प्रकरण में 1736.40 क्विंटल धान जप्त करते हुए मंडी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


इसी कड़ी में आज खाद्य विभाग की टीम द्वारा तहसील तमनार के ग्राम कसडोल में युधिष्ठिर साहू के मकान सह दुकान से 688 बोरी मोटा पुराना धान वजन 267.20 क्विंटल जब्त किया गया, जिसमें तहसीलदार, नायब तहसीलदार तमनार, मंडी उप निरीक्षक, वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी एवं खाद्य निरीक्षक तमनार के द्वारा संयुक्त रूप से मंडी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। गौरतलब है कि 14 नवंबर से शुरू हुए धान खरीदी के दौरान अवैध धान की आवक रोकने सीमावर्ती इलाकों में 14 स्थानों पर चेक पोस्ट बनाए गए हैं, जहां 24 घंटे मॉनिटरिंग के लिए निगरानी दल तैनात है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक की कार्रवाई में एक नजर  
जिले में संयुक्त दल द्वारा अवैध धान के भण्डारण एवं परिवहन पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में पुसौर के छिछोरउमरिया में अवैध रूप से 127 बोरी 50.80 क्विंटल धान भण्डारित पाया गया। इसी तरह रायगढ़ के इंदिरा विहार रोड में अवैध रूप से 288 बोरी 115.20 क्विंटल , रायगढ़ के ग्राम-तिलगा में 40 बोरी 16  क्विंटल , लैलूंगा के झगरपुर में 180 बोरी 72  क्विंटल  एवं 100 बोरी 40 क्ंिवटल, लैलूंगा के रतनपुर में 150 बोरी 60  क्विंटल , लैलूंगा के अटल चैक मुड़ापारा में 20 बोरी 8  क्विंटल  धान, लैलूंगा के लमडांड में 150 बोरी 60  क्विंटल  एवं 36 बोरी 14.40  क्विंटल।


 लैलूंगा रोड घरघोड़ा में 150 बोरी 60  क्विंटल , खरसिया के जोबी में 40 बोरी 16  क्विंटल, खरसिया के ऐडुपुल चैक देहजरी में 25 बोरी 10  क्विंटल, खरसिया के डोमनारा में 200 बोरी 80  क्विंटल, खरसिया के कुर्रूभांठा में 50 बोरी 20  क्विंटल, घरघोड़ा के कुडुमकेला में 275 बोरी 110  क्विंटल, घरघोड़ा के फगुरम में 40 बोरी 16  क्विंटल , तमनार के पडिगांव में 296 बोरी 118.40  क्विंटल, तमनार के धौराभांठा में 430 बोरी 172  क्विंटल एवं 150 बोरी 60  क्विंटल , धरमजयगढ़ के विजयनगर में 155 बोरी 62  क्विंटल , धरमजयगढ़ के कापू में 62 बोरी 24.80  क्विंटल एवं 452 बोरी 180.80  क्विंटल , धरमजयगढ़ के खम्हार मेें 125 बोरी 50  क्विंटल  तथा ग्राम-पलगड़ा चैक में सक्ती से आ रहे 132 बोरी 52.80  क्विंटल  अवैध धान की जब्ती की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed