फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   accused who won the election of Sarpanch and district member with fake caste certificate arrested

Baloda Bazar Bhatapara: फर्जी जाति प्रमाण पत्र से जीता सरपंच और जनपद सदस्य का चुनाव, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 20 Mar 2023 09:01 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बलौदा बाजार भाटापारा
अमर उजाला नेटवर्क, बलौदा बाजार भाटापारा Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 20 Mar 2023 09:01 PM IST
सार

थाना सुहेला पुलिस द्वारा फर्जी जाति प्रमाण पत्र के माध्यम से सरपंच एवं जनपद सदस्य चुनाव जीतने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में आरोपी राजू बंजारे एवं तत्कालिन पटवारी भुनेश्वर वर्मा के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

विज्ञापन
accused who won the election of Sarpanch and district member with fake caste certificate arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थाना सुहेला पुलिस द्वारा फर्जी जाति प्रमाण पत्र के माध्यम से सरपंच एवं जनपद सदस्य चुनाव जीतने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में आरोपी राजू बंजारे एवं तत्कालिन पटवारी भुनेश्वर वर्मा के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, हेमलाल ध्रुव एवं ग्रामवासी ग्राम साराडीह के द्वार शिकायत की गई थी कि ग्राम साराडीह निवासी राजू बंजारे पिता शंभू बंजारे द्वारा फर्जी तरीके से अनुसूचित जाति का जाति प्रमाण पत्र बनवाकर सन 2010 से 2015 तक ग्राम पंचायत साराडीह सरपंच एवं जनपद सदस्य के रूप में सन 2015 से 2020 तक निर्वाचित होकर कार्य किया है एवं शासन के साथ धोखाधड़ी की है। शिकायत की जांच उच्च स्तरीय छानबीन प्रमाणीकरण समिति अटल नगर नया रायपुर द्वारा की गई। जिसमें आरोपी राजू बंजारे का जाति प्रमाण पत्र फर्जी पाया गया जिसे निरस्त कर अग्रिम कार्रवाई हेतु कलेक्टर बलौदाबाजार को सौंपी गई।
विज्ञापन


हेमलाल ध्रुव द्वारा जेएमएफसी सिमगा न्यायालय में परिवाद प्रस्तुत किया था। जिस पर न्यायालय द्वारा आरोपीगण के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध करने हेतु निर्देशित किया गया। उक्त निर्देशों के परिपालन में एवं जांच समिति द्वारा की गई जांच प्रतिवेदन के मुताबिक आरोपी राजू बंजारे एवं तत्कालीन पटवारी भुनेश्वर वर्मा के विरुद्ध धारा 420,468,471,34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान प्रकरण में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा के निर्देशन, सचिंद्र चौबे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं  सुभाष दास एसडीओपी बलौदाबाजार के मार्गदर्शन में आरोपी राजू बंजारे को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed