फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   accused who murdered a villager on suspicion of witchcraft in Dantewada arrested

CG: जादू-टोना के शक में की थी ग्रामीण की हत्या, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

Sat, 19 Oct 2024 06:24 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: श्याम जी. Updated Sat, 19 Oct 2024 06:24 PM IST
सार

दंतेवाड़ा जिले में ग्रामीण की हत्या करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हत्या करने वाले में सगा चाचा भी शामिल था, जिसे पुलिस ने जेल भेज दिया। हत्या की मुख्य वजह जादू-टोना के शक को बताया गया है। 
 

विज्ञापन
accused who murdered a villager on suspicion of witchcraft in Dantewada arrested
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बारसूर थाना क्षेत्र के ग्राम हिड़पाल ताडिमपारा में दो अज्ञात लोगों ने एक ग्रामीण की उसके घर 200 ले जाकर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी थी। दोनों आरोपियों अपने चेहरे पर कपड़ा बांध रखा था। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। डेढ़ माह बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हत्या करने वाले में सगा चाचा भी शामिल था, जिसे पुलिस ने जेल भेज दिया। हत्या की मुख्य वजह जादू-टोना के शक को बताया गया है। 

विज्ञापन


बारसूर थाना प्रभारी संजय उरसा ने बताया कि 27 अगस्त की रात को जयराम मुचाकी अपनी पत्नी के साथ घर में बैठा हुआ था, तभी दो लोग मुंह पर कपड़ा बांधकर घर आये और किसी का घर दिखाने के नाम पर अपने साथ लेकर निकले और 200 मीटर की दूरी पर जयराम के सिर पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर फरार हो गए। घटना की जानकारी लगते ही बारसूर पुलिस के साथ ही टीम तैयार कर मामले की जांच करते हुए अज्ञात आरोपियों के खिलाफ जांच शुरू की।
विज्ञापन


जांच के दौरान पर ढेड़ माह के बाद पुलिस को दो लोगों के खिलाफ कुछ सबूत मिलने पर उन्हें गिरफ्तार कर जब पूछताछ की। एक मृतक का सगा चाचा बुधराम मुचाकी व शिवराम कश्यप ने अपना जुर्म कबूलते हुए बताया कि जयराम के द्वारा जादू टोना के चलते गांव के चैतराम मुचाकी, माटे व सन्नू की मौत हो गई थी। इसके बाद सभी को लगा कि जयराम के द्वारा किये जा रहे जादू टोना के चलते उनकी मौत हो गई, पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उन्हें जेल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed