{"_id":"660ae9d1884d55f586063316","slug":"accused-sprinkled-petrol-on-minor-and-set-him-on-fire-in-gaurela-pendra-marwahi-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"GPM News: नाबालिग के ऊपर पेट्रोल छिड़ककर लगा दी आग, घटना के बाद आरोपी हुए फरार; अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
GPM News: नाबालिग के ऊपर पेट्रोल छिड़ककर लगा दी आग, घटना के बाद आरोपी हुए फरार; अस्पताल में भर्ती
Mon, 01 Apr 2024 10:37 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 01 Apr 2024 10:37 PM IST
सार
गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में आरोपियों ने नाबालिग बच्चे के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए।
विज्ञापन
बच्चे को जलाया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पेंड्रा में 14 साल के नाबालिग बच्चे के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगाने की घटना सामने आई है। परिजनों ने पीड़ित को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, बताया जा रहा है कि तीनआरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है और तीनों फरार हैं। पुलिस ने मामले में आपसी रंजिश की वजह से घटना को अंजाम दिए जाने की बात कही है। साथ ही मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पूरा मामला पेंड्रा थाना क्षेत्र के दुबटिया तिराहे का है, जहां पर रहने वाले एक 14 साल के नाबालिग बच्चे को वहीं आसपास रहने वाले तीन लोग किसी पुरानी रंजिश को लेकर पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया। पीड़ित ने बताया कि वह शाम दुबटिया के एक होटल में बैठा हुआ था, तभी पेंड्रा के दुर्गा मंदिर के सामने रहने वाला अंशु, छपरा टोला में रहने वाला जोलु भरिया और लाला कश्यप उसके पास आए और उसे जबरजस्ती अपने साथ पास ही स्थित एक राइस मिल के अंदर सुनसान जगह पर ले गए। एक व्यक्ति ने उसके ऊपर पेट्रोल डाला और फिर अपने साथी से माचिस मंगाया और पेट्रोल डालकर आग लगा दी।
विज्ञापन
इसके बाद पीड़ित के ऊपर आग लगता देख तीनों आरोपी दहशत में आ गए और किसी तरह जल्दी-जल्दी आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू पाते तब तक नाबालिग आग से काफी झुलस गया। इसके बाद पीड़ित के कपड़े उताराऔर वहां से चले गए। बाद में पीड़ित किसी तरह अपने घर पहुंचा। परिजनों ने उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर उसकी हालत खतरे से बाहर है। एसडीओपी पेंड्रा श्याम कुमार सिदार का कहना है कि नाबालिग को किसी ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाने का मामला सामने आया है। पीड़ित और परिजनों का बयान ले लिया गया है। मामला आपसी रंजिश का प्रतीत हो रहा है। आरोपियों की पतासाजी की जा रही है।
विज्ञापन