{"_id":"6396f32ed28afd63bf62de44","slug":"accident-in-chhattisgarh-girl-child-dies-due-to-car-collision-in-balrampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur: अधूरी सड़कों ने फिर ली जान, 12 साल की बच्ची को कुचलते हुए मकान में घुसी तेज रफ्तार कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur: अधूरी सड़कों ने फिर ली जान, 12 साल की बच्ची को कुचलते हुए मकान में घुसी तेज रफ्तार कार
Mon, 12 Dec 2022 02:55 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Mon, 12 Dec 2022 02:55 PM IST
सार
हादसे के चलते स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश है। इन दिनों ग्राम बरतीकला में सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। हालांकि काफी दिन बीतने के बाद भी सड़क अधूरी है। ग्रामीणों का कहना है कि ठेकेदार ने सड़क पर गिट्टी डाल दी है, इसके बाद काम छोड़ दिया है। इसके चलते आए दिन हादसे हो रहे हैं। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
बच्ची को टक्कर मारते हुए मकान में घुसी कार।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में अधूरी और टूटी सड़कों ने फिर एक की जान ले ली। सड़क पर पड़ी गिट्टियों से अनियंत्रित हुई कार ने पहले 12 साल की एक बच्ची को कुचल दिया। फिर सड़क किनारे एक मकान में घुस गई। हादसे में कार चालक भी घायल हो गया है। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है। मामला वाड्फनगर चौकी क्षेत्र में रविवार दोपहर का है।
विज्ञापन
घर के बाहर कुर्सी पर बैठी थी बच्ची
जानकारी के मुताबिक, ग्राम पंचायत बरतीकला निवासी धनंजय जायसवाल की 12 साल की बेटी रिया घर के बाहर कुर्सी पर धूप में बैठी थी। इसी दौरान उत्तर प्रदेश नंबर की एक कार तेज रफ्तार में आई और रिया को टक्कर मारते हुए मकान में जा घुसी। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। परिजन आनन-फानन में बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
अस्पताल में उपचार के दौरान मौत
वहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने अंबिकापुर रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान बच्ची ने दम तोड़ दिया। वहीं उत्तर प्रदेश की ओर जा रहा कार चालक भी घायल हो गया है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसका नाम नहीं पता चल सका है। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उसके परिजनों का भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन