{"_id":"691d5372006a9f29c00e1c23","slug":"acb-eow-raids-homes-of-officials-promoted-from-patwari-to-ri-raids-at-more-than-20-locations-in-chhattisgarh-2025-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: पटवारी से आरआई बने अधिकारियों के घर एसीबी\/ईओडब्ल्यू की छापेमारी, 20 से ज्यादा स्थानों पर रेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: पटवारी से आरआई बने अधिकारियों के घर एसीबी/ईओडब्ल्यू की छापेमारी, 20 से ज्यादा स्थानों पर रेड
Wed, 19 Nov 2025 10:49 AM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Wed, 19 Nov 2025 10:49 AM IST
सार
तड़के सुबह शुरू हुई इस अभियान में रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, अंबिकापुर, जगदलपुर, महासमुंद, गरियाबंद समेत कई जिलों में 20 से अधिक स्थानों पर एक साथ दबिश दी गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में पटवारी से राजस्व निरीक्षक (आरआई) बने अधिकारियों के ठिकानों पर बुधवार तड़के एसीबी/ईओडब्ल्यू ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी। तड़के सुबह शुरू हुई इस अभियान में रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, अंबिकापुर, जगदलपुर, महासमुंद, गरियाबंद समेत कई जिलों में 20 से अधिक स्थानों पर एक साथ दबिश दी गई।
जानकारी के अनुसार, पदोन्नति परीक्षा में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी, अनियमितता और मिलीभगत की शिकायतें सामने आई थीं। इस मुद्दे ने विधानसभा में भी जोर पकड़ा था। सरकार ने मामले को गंभीर मानते हुए जांच एजेंसियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए थे, जिसके बाद आज यह समन्वित छापामार कार्रवाई शुरू की गई। छापेमारी के दौरान टीमों ने संबंधित अधिकारियों के घरों और ठिकानों से दस्तावेज, मोबाइल डेटा, डिजिटल रिकॉर्ड और संदिग्ध वित्तीय लेन-देन से जुड़ी सामग्री की जांच शुरू कर दी है।
सूत्रों के अनुसार, कुछ स्थानों पर आय से अधिक संपत्ति, परीक्षा संबंधी दस्तावेज और अन्य महत्वपूर्ण सबूत भी मिले हैं। अधिकारियों का कहना है कि यह पूरी कार्रवाई परीक्षा प्रक्रिया में कथित धांधली, भ्रष्टाचार और भूमिकाओं की जांच के लिए की जा रही है। संबंधित रिकॉर्डों की जांच के बाद कई बड़ी जानकारियाँ सामने आने की संभावना है। अचानक हुई इस व्यापक छापेमारी से राजस्व विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। प्रारंभिक कार्रवाई के बाद आने वाले दिनों में और भी ठिकानों पर जांच की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल एसीबी/ईओडब्ल्यू की टीमें लगातार अपने अभियान में जुटी हुई हैं।