{"_id":"67f7ce282845719d7b0a08cd","slug":"acb-eow-raided-12-locations-in-sukma-on-tendu-patta-bonus-scam-2025-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: सुकमा में तेंदूपत्ता बोनस घोटाले पर ACB-EOW की बड़ी कार्रवाई, प्रबंधकों और पूर्व MLA के ठिकानों पर छापेमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: सुकमा में तेंदूपत्ता बोनस घोटाले पर ACB-EOW की बड़ी कार्रवाई, प्रबंधकों और पूर्व MLA के ठिकानों पर छापेमारी
Thu, 10 Apr 2025 07:28 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा
अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 10 Apr 2025 07:28 PM IST
सार
सुकमा के तत्कालीन डीएफओ अशोक पटेल के बंगले सहित कई ठिकानों पर छापेमारी की गई थी, जिसके बाद उन्हें राज्य शासन के निर्देश पर निलंबित कर दिया गया था। अब डीएफओ कार्यालय के कर्मचारी के पास से 2,66,300 रुपये जब्त किए हैं।
विज्ञापन
ACB-EOW की छापेमारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुकमा जिले में तेंदूपत्ता बोनस वितरण में गड़बड़ी के मामले को लेकर एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) और आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) की टीम ने गुरुवार को बड़ी छापेमारी की। यह जिले में इस मामले को लेकर दूसरी बड़ी कार्रवाई है। जांच टीम ने कोंटा के चार ठिकानों और सुकमा में पूर्व विधायक मनीष कुंजाम के घर पर दबिश दी। सभी स्थानों पर सुरक्षा बलों की तैनाती की गई और पूछताछ की।
विज्ञापन
डीएफओ के बाद प्रबंधक निशाने पर
इससे पहले सुकमा के तत्कालीन डीएफओ अशोक पटेल के बंगले सहित कई ठिकानों पर छापेमारी की गई थी, जिसके बाद उन्हें राज्य शासन के निर्देश पर निलंबित कर दिया गया था। अब ताजा कार्रवाई में तेंदूपत्ता प्रबंधकों और अन्य संलिप्त लोगों को निशाना बनाया गया है। कोंटा, एर्राबोर और पालाचलमा के प्रबंधकों के घरों पर भी जांच टीम ने दबिश दी। टीम ने डीएफओ कार्यालय के कर्मचारी के पास से 2,66,300 रुपये जब्त किए हैं।
विज्ञापन
2021 के बोनस वितरण में करोड़ों की हेराफेरी
यह पूरा मामला साल 2021 के तेंदूपत्ता बोनस वितरण में करोड़ों रुपये की गड़बड़ी से जुड़ा है। जांच में प्रबंधकों की संलिप्तता सामने आने के बाद ACB और EOW ने छापेमारी तेज कर दी है। जानकारी के मुताबिक, बोनस वितरण में अनियमितताओं की शिकायतों के बाद यह कार्रवाई शुरू की गई। जांच टीम दस्तावेजों की पड़ताल और पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन
पूर्व विधायक मनीष कुंजाम के घर भी छापा
सुकमा में पूर्व विधायक मनीष कुंजाम के आवास पर भी ACB और EOW की टीम पहुंची। इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया। सभी ठिकानों पर सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं ताकि जांच प्रक्रिया सुचारू रूप से चल सके।
पूछताछ और दस्तावेजों की जांच जारी
एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम तेंदूपत्ता बोनस मामले में प्रबंधकों से गहन पूछताछ कर रही है। कोंटा, एर्राबोर और पालाचलमा में प्रबंधकों के घरों पर कार्रवाई जारी है। जांच के दौरान बोनस वितरण से जुड़े दस्तावेजों और लेन-देन की जानकारी जुटाई जा रही है। यह कार्रवाई तेंदूपत्ता संग्रह और बोनस वितरण में पारदर्शिता लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।