{"_id":"6a5b6e64e93b03aa7d07e43f","slug":"a-youth-was-arrested-in-raipur-for-threatening-people-with-a-sharp-knife-action-was-taken-under-the-arms-act-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur News: रायपुर में धारदार चाकू लेकर लोगों को धमका रहा युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur News: रायपुर में धारदार चाकू लेकर लोगों को धमका रहा युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई
Sat, 18 Jul 2026 05:46 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sat, 18 Jul 2026 05:46 PM IST
सार
राजधानी रायपुर में सार्वजनिक स्थान पर धारदार चाकू लेकर लोगों को डराने-धमकाने वाले एक युवक को आजाद चौक थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक धारदार चाकू बरामद किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी रायपुर में सार्वजनिक स्थान पर धारदार चाकू लेकर लोगों को डराने-धमकाने वाले एक युवक को आजाद चौक थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक धारदार चाकू बरामद किया गया है। पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, 16 जुलाई को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आमापारा स्थित कारी तालाब के पास एक युवक हाथ में चाकू लेकर राहगीरों को भयभीत कर रहा है। सूचना मिलते ही आजाद चौक थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी की पहचान अंकित पाण्डेय (18 वर्ष) निवासी चंगोराभाठा, थाना डी.डी. नगर, रायपुर के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके पास से एक धारदार चाकू बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना आजाद चौक में अपराध क्रमांक 150/2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर अवैध हथियार लेकर कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।