{"_id":"6a9d530d73d1558a57041dc5","slug":"a-young-man-drowned-while-picnicking-at-gajpalla-waterfall-rescue-operation-underway-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: गजपल्ला वॉटरफॉल में पिकनिक मनाने पहुंचे युवक की डूबने से मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: गजपल्ला वॉटरफॉल में पिकनिक मनाने पहुंचे युवक की डूबने से मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Sun, 06 Sep 2026 06:34 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sun, 06 Sep 2026 06:34 PM IST
सार
जिले के प्रसिद्ध गजपल्ला वॉटरफॉल में पिकनिक मनाने पहुंचे रायपुर के एक युवक की डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक अपने पांच दोस्तों के साथ यहां घूमने आया था। नहाने के दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गरियाबंद जिले के प्रसिद्ध गजपल्ला वॉटरफॉल में पिकनिक मनाने पहुंचे रायपुर के एक युवक की डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक अपने पांच दोस्तों के साथ यहां घूमने आया था। नहाने के दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया।
हादसे के बाद दोस्तों में अफरा-तफरी मच गई। साथियों ने घटना की जानकारी तत्काल प्रशासन को दी। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और युवक की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया।
जोखिम भरे स्टंट का वीडियो भी सामने आया
घटना के बीच वॉटरफॉल में पर्यटकों की लापरवाही का मामला भी सामने आया है। यहां कुछ युवक पानी के आसपास जोखिम भरे स्टंट करते दिखाई दे रहे हैं। प्राकृतिक पर्यटन स्थल पर इस तरह की गतिविधियों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है।
विज्ञापन
सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल
हादसे के बाद गजपल्ला वॉटरफॉल में पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। ऐसे पर्यटन स्थलों पर निगरानी, चेतावनी बोर्ड और सुरक्षित स्थानों की व्यवस्था को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। फिलहाल प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है और रेस्क्यू अभियान जारी है। हादसे से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जानकारी जुटाई जा रही है।