फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   A woman who went to see the crop in the field was attacked by a bear, the second incident in a month in GPM

GPM: खेत में फसल देखने गई महिला पर भालू का हमला, एक महीने में दूसरी घटना, गांव में दहशत का माहौल

Wed, 17 Sep 2025 04:42 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही Published by: अमन कोशले Updated Wed, 17 Sep 2025 04:42 PM IST
सार

मरवाही वन परिक्षेत्र पिपरिया गांव में खेत में फसल देखने गई एक महिला पर अचानक भालू ने हमला कर दिया। गांव में एक महीने के भीतर यह दूसरी घटना है जब भालू ने ग्रामीणों पर हमला किया है। लगातार हो रही इन घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन
A woman who went to see the crop in the field was attacked by a bear, the second incident in a month in GPM
महिला पर भालू का हमला, घायल को अस्पातल में किया गया भर्ती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के मरवाही वन परिक्षेत्र पिपरिया गांव में खेत में फसल देखने गई एक महिला पर अचानक भालू ने हमला कर दिया। इस हमले में महिला की कमर, पैर और जांघ में गंभीर चोटें आईं। फिलहाल घायल महिला का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। बता दें कि पिपरिया गांव में एक महीने के भीतर यह दूसरी घटना है जब भालू ने ग्रामीणों पर हमला किया है। लगातार हो रही इन घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, महिला अपने घर से कुछ ही दूरी पर धान का खेत देखने गई थी। इसी दौरान जंगल की ओर से अचानक एक भालू वहां आ पहुंचा और महिला पर टूट पड़ा। हमले से महिला चीखने लगी। इस दौरान भालू ने उसे कमर, जांघ और पैर पर बुरी तरह नोच लिया।
विज्ञापन


महिला की चीख सुनकर उसका पति कुल्हाड़ी लेकर मौके पर पहुंचा और भालू की ओर चिल्लाते हुए दौड़ा। वहीं, आसपास मौजूद ग्रामीणों ने भी शोर मचाया। ग्रामीणों की आवाज और हलचल से घबराकर भालू महिला को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। इसके बाद 112 की मदद से महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed