फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   A woman head constable was suspended in Raipur for negligence in a minor matter

कमिश्नरी व्यवस्था के बाद रायपुर में पहली सख्त कार्रवाई:नाबालिग केस में लापरवाही पर महिला प्रधान आरक्षक निलंबित

Sat, 31 Jan 2026 11:00 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 31 Jan 2026 11:00 AM IST
सार

रायपुर में पुलिस कमिश्नरी सिस्टम लागू होने के बाद पहली बड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई देखने को मिली है। रायपुर वेस्ट पुलिस कमिश्नरी के डीसीपी संदीप पटेल ने कबीरनगर थाने में पदस्थ महिला प्रधान आरक्षक को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन
A woman head constable was suspended in Raipur for negligence in a minor matter
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायपुर में पुलिस कमिश्नरी सिस्टम लागू होने के बाद पहली बड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई देखने को मिली है। रायपुर वेस्ट पुलिस कमिश्नरी के डीसीपी संदीप पटेल ने कबीरनगर थाने में पदस्थ महिला प्रधान आरक्षक को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई नाबालिग से जुड़े अपहरण और दुष्कर्म के मामले में गंभीर लापरवाही और संदिग्ध आचरण के आरोपों के बाद की गई है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित परिवार की शिकायत पर मामले की प्राथमिक जांच कराई गई थी। जांच में सामने आया कि महिला प्रधान आरक्षक ने विवेचना के दौरान नियमों का पालन नहीं किया और आरोपी पक्ष से लेन-देन के आरोप भी पाए गए। शुरुआती जांच में आरोप सही मिलने के बाद प्रधान आरक्षक चंद्रकला साहू को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर लाइन अटैच कर दिया गया।
विज्ञापन


डीसीपी वेस्ट द्वारा जारी आदेश में बताया गया है कि दर्ज मामले की जांच के दौरान स्वेच्छाधारिता और पुलिस आचरण के विपरीत व्यवहार सामने आया है। निलंबन अवधि में संबंधित प्रधान आरक्षक को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा और उन्हें रक्षित केंद्र से संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंज थाना क्षेत्र से भी एक अलग मामला सामने आया है। यहां छोटे कारोबारियों ने एक सिपाही पर मारपीट, गाली-गलौज और अवैध वसूली के आरोप लगाए। शिकायत पुलिस कमिश्नर तक पहुंचते ही तुरंत कार्रवाई की गई और संबंधित सिपाही को थाने से हटाकर लाइन अटैच कर दिया गया। डीसीपी संदीप पटेल ने स्पष्ट कहा है कि पुलिस कार्यप्रणाली में किसी भी तरह की लापरवाही, अनैतिकता या जनता के साथ गलत व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed