फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   A speeding pickup truck attacks a family returning from a wedding, killing a 10-year-old girl,injuring 3 women

रायपुर हादसा: शादी से लौट रहे परिवार पर तेज रफ्तार पिकअप का हमला, 10 साल की बच्ची की मौत, तीन महिलाएं घायल

Sun, 29 Mar 2026 02:27 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, बलौदाबाजार
अमर उजाला नेटवर्क, बलौदाबाजार Published by: अमन कोशले Updated Sun, 29 Mar 2026 02:27 PM IST
सार

राजधानी रायपुर के अभनपुर क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। शादी समारोह से लौट रहे एक परिवार को तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने कुचल दिया, जिसमें 10 वर्षीय बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
A speeding pickup truck attacks a family returning from a wedding, killing a 10-year-old girl,injuring 3 women
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी रायपुर के अभनपुर क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। शादी समारोह से लौट रहे एक परिवार को तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने कुचल दिया, जिसमें 10 वर्षीय बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन


यह घटना अभनपुर थाना क्षेत्र के केंद्री स्थित बीआईटी मोड़ के पास हुई। जानकारी के मुताबिक, गरियाबंद जिले के ग्राम कुटेना निवासी जमुना सोनवानी अपनी बेटी राजनंदनी और रिश्तेदारों मंजू बघेल व गोंदा बघेल के साथ सिंगारभांठा गांव में एक विवाह समारोह में शामिल होने आई थीं। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सभी लोग पैदल वापस लौट रहे थे, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन


टक्कर इतनी भीषण थी कि 10 साल की मासूम राजनंदनी की मौके पर ही हालत गंभीर हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत अभनपुर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। वहीं अन्य घायल महिलाओं का इलाज जारी है और उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश के लिए अभियान शुरू कर दिया गया है। इस हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरों को उजागर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed