फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   A part of Keshalapatha bridge damaged in Raigarh

CG: केशलापाठ पुल का एक हिस्सा हुआ क्षतिग्रस्त, भारी वाहनों का आवागमन बंद; पीडब्ल्यूडी विभाग ने की जांच

Wed, 18 Sep 2024 09:22 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: श्याम जी. Updated Wed, 18 Sep 2024 09:22 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में रायगढ़-तमनार मुख्य मार्ग पर गोढ़ी-आमाघाट के बीच केशलापाठ पुल का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया। इससे इस मार्ग पर भारी वाहनों का परिचालन पूरी तरह से बंद कर दिया गया।

विज्ञापन
A part of Keshalapatha bridge damaged in Raigarh
केशलापाठ पुल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केशलापाठ पुल का एक हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। इससे इस मार्ग पर भारी वाहनों का परिचालन पूरी तरह से बंद कर दिया गया। इस क्षेत्र में स्थित उद्योगों में कोयला परिवहन भी प्रभावित हो गया है। इस मामले की जानकारी मिलते ही तमनार पुलिस सहित विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार,  बुधवार दोपहर रायगढ़-तमनार मुख्य मार्ग पर गोढ़ी-आमाघाट के बीच केशलापाठ पुल का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया, जिससे हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई। इसके बाद भारी वाहन के चालक पुल को पार करने में डरने लगे थे। इस दौरान खाली गाड़ियां ही धीरे-धीरे पुल को पार कर रही थी।
विज्ञापन


इस घटना की जानकारी मिलते ही तमनार पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची, जिसके बाद इस मार्ग में भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बंद करा दिया है। वहीं, फोर व्हीलर और हल्की गाड़ियों को ही ब्रिज पार करने को कहा गया है। साथ ही साथ पीडब्ल्यूडी विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को इस घटना से अवगत करा दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी पहुंचे
केशलापाठ पुल का एक हिस्सा ढह जाने की जानकारी मिलते ही मामले की गंभीरता को देखते हुए शाम करीब छह बजे के आसपास पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचकर पुल के निरीक्षण में जुट गई है।  

कई साल पुराना है पुल
बताया जा रहा है कि इस पुल का निर्माण सन्1974-75 में हुआ था और बीते कई सालों से यह पुल जर्जर अवस्था में पहुंच चुका था। स्थानीय गांव के ग्रामीण इस पुल के जीर्णोद्धार की भी मांग करते आ रहे थे। इसी बीच आज दोपहर पुल का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो जाने से इस मार्ग में गुजरने वाले लोगों में दहशत का माहौल निर्मित हो गया है। 


कोयला परिवहन हुआ प्रभावित
गोढ़ी- आमाघाट के बीच केशलापाठ पुल का एक हिस्सा ढह जाने के बाद से पूंजीपथरा के आसपास स्थित कई छोटे बड़े उद्योगों में कोयला परिवहन प्रभावित हुआ है। चूंकि तमनार क्षेत्र में आधे दर्जन से भी अधिक कोयला खदान स्थापित है जहां से रोजाना हजारों की संख्या में भारी वाहन कोयला लेकर अलग-अलग उद्योगों में जाती है और इस मार्ग में पुल के क्षतिग्रस्त हो जाने की स्थिति में उन्हें 50 किलोमीटर दूर दूसरे रास्ते से आवागमन करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed