{"_id":"669a704af7394dafa0002cbb","slug":"a-kutcha-house-collapsed-due-to-rain-two-children-got-injured-admitted-to-hospital-for-treatment-in-sukma-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sukma: बारिश के चलते ढहा कच्चा मकान, चपेट में आकर दो बच्चे घायल, उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sukma: बारिश के चलते ढहा कच्चा मकान, चपेट में आकर दो बच्चे घायल, उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती
Fri, 19 Jul 2024 07:25 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा (छत्तीसगढ़)
Published by: Digvijay Singh
Updated Fri, 19 Jul 2024 07:25 PM IST
सार
सुकमा जिले के पोलमपल्ली पंचायत अंतर्गत अतुलपारा में लगातार हो रही बारिश का सीधा प्रभाव कच्चे मकान पर दिखा जहां शुक्रवार को एक कच्चा मकान बारिश के प्रभाव से ढह गया। वहीं इस मकान की ज़द में आकर दो मासूम बच्चे घायल हो गए।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुकमा जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जहां जिले के अंदरूनी इलाकों में नदी नाले उफान पर होने की वजह से कई गांवों का सीधा संपर्क टूटा नजर आ रहा है। वहीं ग्रामीण इलाकों में कच्चे मकान में खतरा मंडराता भी दिख रहा है।
विज्ञापन
सुकमा जिले के पोलमपल्ली पंचायत अंतर्गत अतुलपारा में लगातार हो रही बारिश का सीधा प्रभाव कच्चे मकान पर दिखा जहां शुक्रवार को एक कच्चा मकान बारिश के प्रभाव से ढह गया। वहीं इस मकान की ज़द में आकर दो मासूम बच्चे घायल हो गए।
विज्ञापन
इसके बाद आसपास के ग्रामीणों ने मलबो को हटाकर बच्चों को निकाला और मामले की जानकारी सुकमा कलेक्टर तक पहुंची । कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग को जल्द से जल्द बच्चों को बेहतर उपचार के लिए पोलमपल्ली अस्पताल लाने के निर्देश दिए। इसके बाद एंबुलेंस के जरिए दोनों घायलों को पोलमपल्ली अस्पताल लाया गया जहां घायलों का इलाज किया गया फिलहाल दोनों बच्चे सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन