फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   A huge fire broke out in the rear part of Krishna Sweets in Gaurela Pendra Marwahi

GPM News:  कृष्णा स्वीट्स के पिछले हिस्से में लगी भीषण आग, चपेट में आया मकान; लाखों का सामान जलकर खाक

Thu, 03 Apr 2025 02:27 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: श्याम जी. Updated Thu, 03 Apr 2025 02:27 PM IST
सार

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में कृष्णा स्वीट्स के पिछले हिस्से में आग लग गई। आग लगने से होटल में रखा सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

विज्ञापन
A huge fire broke out in the rear part of Krishna Sweets in Gaurela Pendra Marwahi
होटल में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोटमी मुख्यमार्ग पर संचालित कृष्णा स्वीट्स के पिछले हिस्से में गुरुवार सुबह अचानक आग लग गई। आग लगने से होटल में रखा सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गया। आग इतनी भीषण थी कि पीछे बना मकान भी उसकी चपेट में आ गया। रिहाइसी इलाके में आग लगने से हड़कंप मच गया। वहीं, स्थानीय लोग और फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में जुटी है। आग लगने से लाखों रुपये की संपत्ति जलकर खाक हो गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

विज्ञापन


घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने कोटमी चौकी पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। आग लगने के एक घंटे के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में जुटी है। होटल संचालक जय प्रकाश जायसवाल ने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी और काफी तेजी से बढ़ने लगी, जिसके कारण उन्हें सामान को भी किनारे करने का समय नहीं मिल पाया। साथ ही होटल होने के कारण काफी मात्रा में खाद्य सामग्री होने के कारण आग तेजी से फैलने लगी। आग से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed