{"_id":"686661c8f4bc57b8a6006152","slug":"a-high-speed-car-hit-two-bike-riders-in-jagdalpur-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: तेज रफ्तार कार ने दो बाइक सवारों को मारी टक्कर, घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती; चालक को हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: तेज रफ्तार कार ने दो बाइक सवारों को मारी टक्कर, घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती; चालक को हिरासत में लिया
Thu, 03 Jul 2025 04:26 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 03 Jul 2025 04:26 PM IST
सार
जगदलपुर में तेज रफ्तार कार ने दो बाइक सवारों को टक्कर मार दी। घायलों को मेकाहारा अस्पताल में भर्ती किया गया। कार चालक को पुलिस ने हिरासत में लिया और मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन
कार ने बाइक सवारों को मारी टक्कर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
परपा थाना क्षेत्र के जीएडी कॉलोनी मार्ग पर गुरुवार दोपहर एक तेज रफ्तार कार ने दो बाइक सवारों को टक्कर मार दी। घायलों को मेकाहारा अस्पताल भेजा गया, जबकि कार चालक और कार को पुलिस ने थाने ले लिया। घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंचे और थाने में शिकायत दर्ज कराने गए।
जानकारी के अनुसार, गीदम रोड, बीआर कोल्ड स्टोरेज के पास रहने वाला आदित्य नाग (18) अपनी बाइक पर प्रियंका सोढ़ी को लेकर पंडरीपानी से जगदलपुर की ओर जा रहा था, तभी पंडरीपानी की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में प्रियंका को गंभीर चोटें आईं, जबकि आदित्य के चेहरे पर चोट लगी।
कार चालक ने ब्रेक नहीं लगाया और सामने चल रही दूसरी बाइक को भी टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दूर जा गिरे। हादसे के बाद कार मौके पर रुक गई। स्थानीय लोगों ने कार चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। एक अन्य कार की मदद से घायलों को मेकाहारा अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही घायलों के परिजन अस्पताल पहुंचे और मामले की शिकायत दर्ज कराने थाने गए। घायलों का मेकाहारा में इलाज चल रहा है।