{"_id":"66b76d99ee23a47a310b1c0c","slug":"a-decomposed-body-of-woman-was-found-in-gaurela-pendra-marwahi-2024-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"GPM News: जंगल में मिली महिला की सड़ी-गली लाश, नहीं हो सकी पहचान; एक सप्ताह के अंदर तीसरी घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
GPM News: जंगल में मिली महिला की सड़ी-गली लाश, नहीं हो सकी पहचान; एक सप्ताह के अंदर तीसरी घटना
Sat, 10 Aug 2024 07:09 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
Published by: श्याम जी.
Updated Sat, 10 Aug 2024 07:09 PM IST
सार
गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में एक महिला का सड़ी गली अवस्था में शव मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि एक सप्ताह के अंदर यह तीसरा शव मिला है।
v
विज्ञापन
मरवाही थाना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मरवाही के सीमावर्ती गांव से सटे जंगल मे एक अज्ञात महिला की सड़ी गली लाश मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर मरवाही थाना पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर मामले की तफ्तीश में जुट गई है। पिछले एक सप्ताह में जिले में तीन सड़ी गली अवस्था में शव मिलने की घटना सामने आ चुकी हैं।
विज्ञापन
जंगल में मवेशी लेकर गए ग्रामीणों ने सागौन प्लॉट में शव मिलने की जानकारी मरवाही पुलिस को दी। इसके बाद तत्काल मरवाही पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस फिलहाल शव को कब्जे में लेकर आसपास के इलाके में गुम इंसान की जानकारी लेकर तफ्तीश करने की बात कह रही है। वहीं, अगर जिले की बात की जाए तो पिछले एक सप्ताह में मरवाही थाना क्षेत्र में ये दूसरी घटना है तो एक मामला गौरेला थाना क्षेत्र इलाके में सामने आया है। जिसमें पुराना शव पुलिस ने बरामद किया था। फिलहाल इस मामले में पुलिस तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन